UP Property Dispute Six People Murder: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज 6 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जमीनी विवाद में अंजाम दी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से 6 मौतों की पुष्टि की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।
मौत का बदला लेने के लिए हमला किया गया
मिली जानकारी के अनुसार, मामला देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके का है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद में ही धारदार हथियार से हमला करके पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए प्रेम के परिवार वालों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे विवाद हुआ।
दोनों गुटों में गोलियां और धारदार हथियार चले
बातचीत से शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों की तरफ से लाठी, डंडे, धारदार हथियार और बंदूकें निकल आईं। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हावी हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दो गुटों में हुए खूनी टकराव में एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई। हमले में 8 साल की लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines