Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में रोडरेज की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां के मसूरी थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर एक सैन्य कर्मी ने कथित तौर पर एक शख्स की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मसूरी थाना क्षेत्र का है विवाद
मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र का है। गाजियाबाद पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी की पहचान राम मोहन वाटिका, गोविंदपुरी निवासी लोकेश कुमार के रूप में हुई है। वह सैन्य कर्मी है। वर्तमान में महाराष्ट्र में तैनात है और छुट्टी पर गाजियाबाद आया हुआ है।
गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुई झड़प
मसूरी के एसीपी निमिष पटेल ने बताया कि करीब 10 बजे दीपक चौहान ने अपने भाई के घर के पास लोडर गाड़ी खड़ी कर दी थी। दीपक के बड़े भाई रामवीर एक शादी समारोह में गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान सैन्य कर्मी अपने 3 साथियों के साथ वहां आया।
4 राउंड हवाई फायरिंग का भी आरोप
दीपक से वाहन को कहीं और ले जाने के लिए कहा। दीपक ने जब मना किया तो लोकेश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है, सैन्यकर्मी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से हवा में चार राउंड फायर भी किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार किया गया है।
ईंट से कुचल कर युवक की हत्या की थी
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद में इसी तरह की दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां लोनी रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने एक युवक का सिर ईंट से कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines