---विज्ञापन---

सीमा हैदर को सचिन ने पहनाया मंगलसूत्र, करवाचौथ का व्रत खोलकर पाकिस्तानी बहू ने छूए पांव, वीडियो वायरल

Seema Haider Karva Chauth Vrat: जैसे ही सचिन ने अपने हाथों से मंगलसूत्र पहनाया तो सीमा सीमा हैदर ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

Seema Haider Karva Chauth Vrat: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में बुधवार को एक दिलचस्प पल सामने आया। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। सीमा हैदर इस दौरान लाल लहंगे में नजर आईं। रात को चांद निकला तो सीमा ने व्रत खोलकर पति के पैर छूए।

वहीं सचिन ने उन्हें मंगलसूत्र गिफ्ट किया। इस दौरान सीमा हैदर काफी खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही सचिन ने अपने हाथों से मंगलसूत्र पहनाया तो सीमा ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया। सीमा-सचिन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सीमा के भारतीय परंपराओं में ढलकर करवाचौथ का व्रत रखने के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह माताजी की ओर से भेजी गईं गिफ्ट दिखाती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरे मायके से मेरे लिए ​तोहफे आए हैं। सीमा ने इन्हें दिखाते हुए कहा मां ने सास, पति देव के लिए कपड़े और मेरे लिए लहंगा, ज्वैलरी, बिछुए और सेंडल भेजे हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर?

पिछले दिनों सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आईं थीं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। जब बच्चा होगा तो सभी के सामने आ जाएगा। एक न एक दिन तो बच्चा होना ही है। सीमा हैदर ने इस दौरान ये भी कहा कि उनके यूट्यूब चैनल से कमाई होने लगी है। पहली बार 45 हजार रुपये आए हैं।

---विज्ञापन---

पकिस्तान के खैरपुर मीर जिले की रहने वाली हैं सीमा हैदर 

पिछले दिनों सीमा हैदर की पहली शादी का मैरिज सर्टिफिकेट सामने आया था। जिसमें रिंद बिरादरी की मुस्लिम होने का पता चला था। सीमा मूल रूप से पकिस्तान के खैरपुर मीर जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम गुलाम रजा है। जब सीमा की पहली शादी हुई तब उनकी उम्र 19-20 साल के बीच थी। उनके 4 बच्चे भी हैं, जो कि नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रहे हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर की लव स्टोरी पबजी खेलते हुए शुरू हुई थी। इसके बाद सीमा हैदर ने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत तक का सफर तय किया।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 01, 2023 11:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola