हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'भैया मेरे... राखी के बंधन को निभाना', सीमा हैदर ने मोदी-योगी से लेकर इन हस्तियों को भेजी राखियां, Video

विज्ञापन

Seema Haider: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर की एक खबर सामने आई है। सीमा (Seema Haider) ने रक्षाबंधन के लिए पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत तक को राखियां भेजी हैं। इसके लिए सीमा ने नोएडा के एक डाक घर से सभी को अलग-अलग राखियों के लिफाफे भेजे हैं। राखियां पैक करते हुए सीमा हैदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन लोगों को भेजे लिफाफे

जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत को राखियां भेजी हैं। इनके अलावा सीमा हैदर का केस लेने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह को भी राखियां भेजी गई हैं। सीमा ने लिफाफे में लिखा है कि रक्षाबंधन से पहले राखियां भेज रही हूं, ताकि त्योहार से पहले राखियां पहुंच जाएं।

https://twitter.com/PMishra_Journo/status/1693887542113005980

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आया वीडियो

बताया गया है कि लिफाफों को रबूपुरा के डाक खाने से पोस्ट किया है। इसके बाद सीमा हैदर ने रसीद को मीडिया के सामने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों के साथ बैठी सीमा लिफाफों में राखियां रख रही है।

सभी लिफाफों पर अलग-अलग नाम भी लिखे गए हैं। बता दें कि सीमा पाकिस्तान की महिला है, जो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ प्रेम संबंध होने पर अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। सीमा नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola