Seema Haidar: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीक से घुसी सीमा गुलाम हैदर (Seema Haidar) के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने सीमा हैदर के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो आरोपियों को बुलंदशहर जिले से हिरासत में लिया था। अब इन दोनों आरोपियों के बारे में भी कई राज सामने आ रहे हैं।
सीमा-सचिन शादी करने के लिए पहुंचे थे बुलंदशहर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के लिए नकली पहचान पत्र बनाए थे। आरोप है कि इन्हीं पहचान पत्रों के आधार पर सीमा और सचिन आगे की तैयारी कर रहे थे। बुलंदशहर से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र मीणा और उसके भाई पवन के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने उनके पास से कुल 15 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आरोपियों से पिछले तीन दिनों से पूछताछ चल रही थी। इस पूछताछ में एक बड़े फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का भी खुलासा हुआ है। बताया गया है कि सीमा और सचिन से पूछताछ के बाद बुलंदशहर जिले के इन दोनों लोगों का नाम सामने आया था। सीमा और सचिन शादी करने के लिए बुलंदशहर गए थे।
दस्तावेज और कंप्यूटर बरामद
सामने आया है कि पुष्पेंद्र और पवन बुलंदशहर के अहमदगढ़ में एक जन सेवा केंद्र चलाते थे, जहां कथित तौर पर अवैध गतिविधियां चल रही थीं। इसी केंद्र पर सचिन मीना और सीमा हैदर ने अपनी शादी के लिए जरूरी दस्तावेज बनाने की मांग की थी। पुलिस ने पुष्पेंद्र और पवन से पूछताछ के बाद जन सेवा केंद्र से कई उपकरण व दस्तावेज बरामद किए हैं।
ये है सीमा हैदर की कहानी
बता दें कि पाकिस्तान की महिला सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीणा ऑनलाइन पबजी खेलते थे। बताया गया है कि दोनों में इस दौरान प्यार हो गया और फिर सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीमा और सचिन को हिरासत में लिया था। दोनों से कई बार की पूछताछ हो चुकी है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines