सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान, वकील एपी सिंह का बड़ा दावा

Pakistani Seema haider: सीमा के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा 18 मार्च को सचिन के बच्चे की मां भी बन चुकी है। जिसका नाम ‘भारती उर्फ मीरा’ रखा गया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्ची के लिए जन्म प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है।

seema haider and ap singh

seema haider and ap singh

Pakistani Seema haider: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर उर्फ सीमा मीणा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीमा के वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा अब पाकिस्तान नहीं जाएगी। उनका कहना है कि सीमा हैदर अब सचिन के बेटी की मां बन गई है। सीमा हैदर की बेटी को भारत की निगरिकता मिल गई है। वह अब भारत की बेटी बन गई है। अब सीमा को पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं है। वह बड़े आराम से भारत में रह सकती है।

हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही है। हाल ही में सीमा ने अपनी बेटी को जन्म दिया है। सीमा हैदर को लेकर उसके वकील एपी सिंह ने कहा है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था। बाद में नेपाल व भारत दोनों जगह हिंदू रीति-रिवाजों से एक भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है।

बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र जारी

एपी सिंह का कहना है कि सीमा 18 मार्च को सचिन के बच्चे की मां भी बन चुकी है। जिसका नाम ‘भारती उर्फ मीरा रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्ची के लिए जन्म प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को सीमा ने भारत में रहने के लिए सरकार से अपील की थी।

आतंकी हमले से जोड़ना गलत

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीमा को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर निशाना बना रहे हैं, जो कि दुखद है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। उनके मामले को मानवीय आधार पर देखा जाना चाहिए।

नागरिकता के लिए किया है आवेदन

मामले की जांच यूपी एटीएस ने भी की थी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी है, लेकिन सीमा हैदर के भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करने और विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) दस्तावेज सत्यापन की रिपोर्ट नहीं मिलने से पुलिस सीमा हैदर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

2023 में सीमा और सचिन हुए थे गिरफ्तार

सीमा हैदर और सचिन को नोएडा पुलिस ने जुलाई 2023 को विदेशी अधिनियम के अनुच्छेद-14 और आईपीसी की अनुच्छेद-120बी (आपराधिक साजिश) के तहत हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में रत्तोदेरो कर्मकारणी थाना जेखमाबाद सिंध प्रांत पाकिस्तान की सीमा हैदर, रबूपुरा के सचिन मीणा व सचिन के पिता नेत्रापाल उर्फ नित्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ