हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'लप्पू सा' कहने वाली महिला पर भड़की सीमा हैदर, सख्त लहजे में दी ये चेतावनी

विज्ञापन
सचिन को 'लप्पू सा लड़का' बताने वाली महिला के खिलाफ सीमा हैदर ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। -फाइल फोटो

Seema Haider: सीमा हैदर ने उस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसने सचिन को ‘लप्पू सा लड़का’ बताया था। सीमा हैदर के वकील के मुताबिक, सचिन मीना के ‘बॉडी शेमिंग’ को लेकर पड़ोसी महिला के खिलाफ सीमा हैदर मानहानी का केस दर्ज करा सकती है।

सीमा की पड़ोसी महिला मिथिलेश भाटी ने सचिन को लेकर बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मिथिलेश ने बयान में सचिन को ‘लप्पू सा’, ‘झींगुर सा’ कहा था। वहीं, सीमा की ओर से कानूनी कार्रवाई की चेतावनी की खबर पर मिथिलेश भाटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लप्पू सा, झींगुर सा… वाली मिथिलेश बोलीं- किसी का अपमान नहीं किया

मिथिलेश भाटी ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुझे भी कई लोग ‘लप्पी सा’ कहते हैं, लेकिन मैं बुरा नहीं मानती और जो मैंने कहा है, वो किसी के अपमान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर अपने प्रेमी सचिन के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई थी।

मामले की जानकारी के बाद सचिन के घर के बाहर मीडिया और पड़ोसियों की भीड़ लग गई थी। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए मिथिलेश भाटी ने सचिन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जो वायरल हो गई थी। उनके बयान के तर्ज पर कई मीम्स भी बनाए गए।

15 अगस्त को सीमा ने मनाया था भारत की आजादी का जश्न

बता दें कि सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में रहती है। पिछले दिनों उन पर बन रही फिल्म को लेकर सीमा चर्चा में थी। हालांकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से मिली चेतावनी के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसके बाद 15 अगस्त को सीमा ने भारत की आजादी का जश्न भी मनाया था। इसे लेकर भी सीमा चर्चा में रही थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें