Seema Haider Latest News: सीमा हैदर के पाकिस्तान वापसी जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद से भारत ने ऐलान कर दिया है कि सभी पाकिस्तानी लोग देश छोड़ दें। ऐसे में सीमा हैदर पर भी देश छोड़ने की तलवार लटक रही थी। हालांकि उसने हमेशा कहा है कि वो भारत की बहू है और उसने सनातन धर्म अपना लिया है और देश से बहुत प्यार करती है। ऐसे में वो कभी भी देश छोड़कर वापस पाक जाना नहीं चाहती थी। इसी बीच सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि उसे पहलगाम अटैक से जोड़ना गलत है, वो अब भारत की बहू है और उसने सनातन धर्म ग्रहण कर लिया है। आइए जानते हैं कि एपी सिंह ने क्या-क्या कहा…
पाकिस्तान में रहते हुए अपना लिया था सनातन धर्म
एपी सिंह ने बताया कि सीमा जब पाकिस्तान में रहती थी तो उसका तलाक हो गया था और वो अपने पिता के वहां चली गई थी। पिता की मौत के बाद सीमा की दोस्ती सचिन से हुई। उसने पाक में रहते हुए ही सनातन धर्म ही ग्रहण कर लिया था। वो नेपाल आई और वहां सनातन धर्म के अनुसार सचिन से विवाह किया और फिर पाकिस्तान गई और वहां से अपने बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत वापस आ गई।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को क्यों नहीं लौटाया गया पाकिस्तान? सामने आया बड़ा पेंच
भारत में आकर कानूनी हिंदू धर्म अपनाया
सीमा हैदर ने भारत में आकर कानूनी रूप से हिंदू धर्म अपनाया और उसके बाद पूरे रीति-रिवाजों के साथ सचिन से विवाह किया। उसने भारत में आने के बाद से ही उसे अपना देश मान लिया और हिंदू धर्म के अनुसार ही रही। सीमा और सचिन की बेटी का जन्म हुआ और उसका नाम भारती मीना रखा गया। घर में उसे मीरा के नाम से बुलाया जाता है। उसने अपनी बच्ची का नाम भी देश के नाम पर ही रखा।
सीमा हैदर को पहलगाम हमले से न जोड़ा जाए
एपी सिंह ने बताया कि एटीएस लगातार से सारी प्रक्रिया कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की निगरानी अभी तक सीमा हैदर पर है। वहीं माननीय न्यायालय के आदेश पर सीमा अपने पति सचिन के घर में यानी अपने ससुराल में रह रही है। देश के महामहिम राष्ट्रपति के यहां उसकी याचिका लंबित है और उसके सारे डॉक्युमेंट वहां जमा हैं। जब पहलगाम अटैक हुआ तो उसकी तीसरे नंबर की बेटी बीमार थी और वो अस्पताल में एडमिट है। सीमा को पहलगाम की घटना से जोड़ना बिल्कुल गलत है। लोग आलोचना वश ऐसा कर रहे हैं जो गलत है। देश की सरकार का और यूपी की सरकार के आदेशों का सदा उसने पालन किया है।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! होती दिख रही सच, क्या करीब है अंत?
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
21 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
23 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines