Seema Haider Latest Update: पहलगाम अटैक के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ भारत इतना सख्त हो गया है कि सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए बोल दिया है। अब सीमा हैदर को लेकर चर्चा तेज है कि क्या वो भारत से पाकिस्तान वापस जाएगी या नहीं? अगर जाएगी तो कब जाएगी और नहीं जाएगी तो क्यों नहीं जाएगी? इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सीमा की एक गलती की वजह से ही उसे पाक वापसी से राहत मिल गई है। दरअसल गैर कानूनी तरीके से भारत में घुसने की वजह से उसे भारत से नहीं भेजा जा रहा है। मगर सीमा हैदर ने कई बार कहा है कि वो अब भारत की बहू हैं और सनातन धर्म को मानती हैं। ऐसे में उन्हें भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
सीमा हैदर को क्यों नहीं भेजा जा रहा पाक?
सीमा हैदर को लेकर खबरें आ रही थीं कि वो पाकिस्तान जाने वाली हैं। जब से पहलगाम आतंकी हमला हुआ है तब से ही सभी पाकिस्तानी लोग निशाने पर आ गए हैं। सभी पाकिस्तानियों के लिए देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया गया। वहीं सीमा हैदर को लेकर खबर आई है कि अभी उसकी पाक वापसी टल गई है। इसके पीछे की वजह है सीमा के गलत तरीके से भारत में घुसना और कोर्ट में मामला होना है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की पलवाशा मोहम्मद जई खान कौन? जो पहलगाम हमले के बाद अचानक चर्चा में
क्या हमेशा के लिए भारत में रहेगी सीमा?
जिस तरह पाकिस्तान की जेल में बंद कैदियों को तब तक हिंदुस्तान नहीं भेजा जाएगा जब तक उनकी सजा खत्म नहीं हो जाती। उसी तरह से सीमा हैदर को भी तब तक देश में रहने की अनुमति है जब तक मामला कोर्ट में लंबित है। सीमा जुलाई 2023 में सचिन मीना के प्यार में गैर कानूनी तरीके से भारत आई थी। वो पहले पाकिस्तान से दुबई गई और फिर दुबई से नेपाल और वहां से आई हिंदुस्तान। जैसे ही सीमा इंडिया में आई तो उसे और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
भारत की नागरिकता के लिए याचिका लंबित
सीमा हैदर के गैर कानूनी तरीके से भारत में घुसने की वजह से कोर्ट में केस लंबित है। ऐसे में कोर्ट में केस होने तक वो भारत में ही रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ उसकी भारतीय नागरिकता की याचिका भी राष्ट्रपति के पास लंबित है। अगर उसे भारतीय नागरिकता मिल जाती है तो हो सकता है कि वो भारत में ही रहे।
मैं भारत की बहू हूं
सीमा हैदर प्यार की खातिर भारत आई और उसने कहा है कि वो भारत की बहू हैं। उन्होंने दिल से सनातन धर्म को अपना लिया है और हिंदू धर्म को मानती हैं। सीमा ने बताया कि वो कृष्ण भक्त है। उन्होंने देश के पीएम और उत्तर प्रदेश के सीएम से भी मदद की अपील की और देश के कानून पर भरोसा जताया।
सीमा के वकील ने क्या कहा
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह जिन्हें वो अपना भाई भी मानती है ने कहा है कि सीमा अब भारत की बहू है। उसके सारे दस्तावेज इंटेलिजेंट ब्यूरो में जमा हैं। वकील ने ये भी कहा कि सीमा अगर पाकिस्तान जाती है तो उसकी जान को खतरा भी है।
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान गई तो जिंदा नहीं रहूंगी’, वीजा विवाद पर छलका सीमा हैदर का दर्द
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines