Seema Haider Case (युसूफ): पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर जल्द पांचवें बच्चे की मां बनने वाली हैं। सचिन मीणा के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गुड न्यूज मिल चुकी है। जल्द ही हमारे परिवार में किलकारी गूंजेगी। सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभी तक न तो सीमा हैदर ने इस बात की पुष्टि की है, न ही सचिन ने पापा बनने की बात स्वीकार की है।
सचिन ने सीमा का कराया चेकअप
बताया जा रहा है कि सीमा हैदर का चेकअप कराने के लिए हाल ही में सचिन डॉक्टर के पास भी ले गया था। सीमा हैदर के पहले से तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे फरहान उर्फ राज की उम्र 7 वर्ष है। बेटियां फरवाह उर्फ प्रियन्का 6वर्ष की, फरिहा उर्फ परी 5 वर्ष और सबसे छोटी बेटी मुन्नी 3 वर्ष की है। सभी बच्चे सचिन मीणा के रबूपुरा स्थित घर में रह रहे हैं। वह इन बच्चों को पाकिस्तान से अपने साथ लाई थी।
और पढ़िए – सीमा हैदर की मदद करने वाले सचिन के दोनों रिश्तेदार चला रहे थे बड़ा रैकेट, पुलिस की पूछताछ खुले राज
सचिन-सीमा ने नेपाल में की थी शादी
सचिन और सीमा ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए 2020 में एक दूसरे के सम्पर्क में आए थे। पहली बार सीमा हैदर 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर इसी साल 10 मार्च को कराची से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची थी और 17 मार्च को पाकिस्तान वापस लौट गई थी। बताया जा रहा है कि पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में दंगा: ब्रजमंडल यात्रा पर हमला कर फूंकी 40 गाड़ियां, कई पुलिसकर्मियों को लगी गोली, होमगार्ड की मौत
दूसरी बार सीमा हैदर 10 मई को 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को साथ लेकर कराची एयरपोर्ट से दुबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सीमा 12 मई की सुबह पोखरा से बस पकड़कर सिद्धार्थनगर के रूपनडेही खुनवा (Khunwa) बॉर्डर से भारत में दाखिल हुई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
20 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines