हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीमा हैदर पर 'काला जादू' कराने का आरोप लगाने वाले को लेकर बड़ा खुलासा, जानें घर तक कैसे पहुंचा?

सीमा हैदर के घर में घुसने वाले गुजरात निवासी शख्स को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं। उसने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए, जिनके बारे में पुलिस ने मीडिया को भी ब्रीफ किया।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सीमा हैदर भी खूब सुर्खियों में है। पहले उसके पाकिस्तान वापस जाने या नहीं जाने पर चर्चा छिड़ी रही, ताजा मामला सीमा हैदर के घर में किसी शख्स के जबरन घुसने का है। सीमा हैदर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गुजरात के सुरेंद्रनगर का रहने वाला तेजस जबरन उसके घर में घुस गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने पुलिस को कई जानकारियां दी। उसने पुलिस को बताया कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू कराया है। रबूपुरा कोतवाली के इंचार्ज सुजीत उपाध्याय ने मामले की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें:3 साल की बच्ची का ‘मृत्यु तक उपवास’; 10 मिनट में त्यागे प्राण, जानें मां-बाप को क्यों लेना पड़ा फैसला?

गुजरात से ट्रेन में दिल्ली तक आया

रबूपुरा कोतवाली के इंचार्ज सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सीमा हैदर के घर में घुसने वाला तेजस गुजरात के सुरेंद्रनगर का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से तनाव में है। तेजर से शनिवार शाम करीब 7 बजे सीमा हैदर के घर में घुसने की कोशिश की। वह गुजरात से नई दिल्ली ट्रेन से पहुंचा। दिल्ली रेलव स्टेशन से बस लेकर नोएडा आया और सीमा के गांव तक पहुंचा। तेजस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन में सीमा हैदर की तस्वीरें और स्क्रीनशॉट हैं। वह 17 घंटे 28 मिनट में 1107 किलोमीटर का सफर तय करके सीमा हैदर के घर तक पहुंचा, क्योंकि सीमा ने तेजस पर काला जादू कराया हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘हां आतंकियों को ट्रेनिंग देते थे’; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बाद बिलावल भुट्टो का कबूलनामा

सीमा ने क्या आरोप लगाए?

पुलिस को दी शिकायत में सीमा हैदर ने आरोप लगाया है कि शख्स उसके घर में जबरन घुसा। पहले वह उसके घर के बाहर हंगामा करता रहा। उसने मेन गेट को पीटा। उस पर पैर मारे। गेट खुल गया तो वह अंदर आ गया और उसने सीमा से मारपीट शुरू कर दी। आरोप हैं कि तेजस ने सीमा को थप्पड़ मारे और गला घोंटने की कोशिश की। सीमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े आए और उन्होंने तेजस की पिटाई की। उसे पकड़कर बंधक बना लिया और पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘प्लीज गेट खोलें, पति-बेटी…’; पढ़ें उन लोगों की आपबीती, जिन्हें पाकिस्तान ने नहीं अपनाया

कौन है सीमा हैदर?

बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी है। मई 2023 में वह अपने बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी और अपने प्रेमी नोएडा निवासी सचिन मीणा से शादी कर ली थी। पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से उसके 4 बच्चे हैं और अब सचिन मीणा से उसे एक बेटी हुई है। सचिन मीणा से शादी होने का दावा करते हुए वह मई 2023 से अब तक भारत में ही रह रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola