Seema Haider: 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। भारत सरकार ने पाक के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है, अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया है ऐसे में भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों की परेशानी बढ़ गई है जिनमें से एक सीमा हैदर भी है। सचिन के प्यार में पागल सीमा सारी सीमाओं को तोड़कर भारत आई थी और उसने सचिन से शादी कर ली। अब पहलगाम अटैक के बाद सीमा की भी पाक वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं सीमा हैदर लगातार मना कर रही है और बोल रही है कि पाकिस्तान में उसकी जान को खतरा है।
मेरी जान को खतरा है
पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए गए हैं और भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान दे दिया गया है। वहीं जो लोग बिना वीजा के गैर-कानूनी तरीके से देश में रह रहे हैं उन्हें भी इस फरमान को फॉलो करना जरूरी है। जो ऐसा नहीं करता उसे 3 साल की सजा और जुर्माना भरना होगा। ऐसे में सीमा हैदर की भी पाक वापसी चर्चा में छाई हुई है। इसी बीच सीमा ने कहा कि अगर वो पाकिस्तान जाती है तो वहां उसे मार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: एक और पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को धमकाया, अगले 36 घंटे में हमला हो सकता है
मैंने हिंदू से शादी की है जिसकी वो सजा देंगे
सीमा ने खुलेआम कहा कि अब तो ये सभी को पता लग गया है कि मैंने हिंदू से शादी कर ली है, ये सभी को पता है। सीमा ने कहा कि वहां के कट्टर मुल्ला हैं वो मुझे मार देंगे। सीमा हैदर को अपनी जान के साथ अपनी बेटियों की जान का भी डर सता रहा है।
पूरा पाकिस्तान मेरा दुश्मन है
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने कहा कि अब एक मुल्ला नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान मेरा दुश्मन है। उसने आगे बताया कि मेरे ससुराल वाले गुस्से में हैं और मैंने धर्म बदला है और अपनी बेटियों का भी धर्म बदला है इससे पाकिस्तानी लोगों में आक्रोश है। सीमा का पाक जाने के नाम पर ही डर से बुरा हाल है वो हिंदुस्तान छोड़कर नहीं जाना चाहती और कहती है कि मर जाएगी लेकिन वापस नहीं जाएगी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाने के सवाल पर क्या बोली सीमा हैदर? मैं भारत की बहू हूं…
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines