Seema Haider: मोहम्मद यूसुफ, नोएडा; पाकिस्तान मूल की रहने वाली सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनने जा रही है। जिसका टाइटल ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है। इस फिल्म का पहला पोस्टर फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने लॉन्च कर दिया है। वहीं इस फिल्म में सीमा हैदर और सचिन मीणा के रोल के लिए नोएडा में ऑडिशन लिया गया है। ये फिल्म सचिन मीणा और सीमा हैदर की प्रेम कथा पर आधारित होगी।
सीमा हैदर और सचिन मीणा के किरदार ऑडिशन के बाद हुए फाइनल
जानी Firefox production के बैनर तले ये फिल्म बनेगी। नोएडा में आज सीमा हैदर और सचिन मीणा के किरदार के लिए ऑडिशन लिया गया। इस ऑडिशन में काफी मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया। सीमा हैदर और सचिन मीणा के किरदार के लिए आर्टिस्ट का सिलेक्शन हो चुका है और बहुत जल्दी इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
फिल्म में दिखाई जाएगी सीमा के भारत आने की पूरी कहानी
सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी पाकिस्तान के कराची से शुरू होकर भारत के नोएडा में रबूपुरा कस्बे तक पहुंचने के एक-एक सीन को फिल्म में दर्शाया जाएगा। सीमा हैदर लॉकडाउन के दौरान कैसे सचिन के संपर्क में आई और पब्जी गेम के जरिए गेम पार्टनर से सचिन की लाइफ पार्टनर बन गई। प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई, इन सब सीन को फिल्म में दर्शाया जाएगा। फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि सीमा हैदर पहली बार नेपाल कैसे पहुंची और वहां सचिन के साथ 7 दिन तक रुकी। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की और कैसे 7 दिन रुक कर भारत में बिना वीजा घुसने का रूट मैप तैयार किया। यह सब फिल्म का हिस्सा रहेगा।
seema haider film karachi to noida
कैसे की सचिन और सीमा ने शादी
सीमा हैदर और सचिन मीणा ने कैसे नेपाल में शादी की और फिर कैसे सीमा अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रघुपुर पहुंची, यह सब फिल्म का हिस्सा रहेगा। कैसे सीमा के पाकिस्तानी होने का पता चला और पुलिस ने क्या-क्या एक्शन लिया। पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द रहेगी।
सीमा हैदर पर कौन बना रहा है फिल्म
इस फिल्म को जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। इसके निर्माता निर्देशक अमित जानी हैं। अमित जानी पहले ही सीमा हैदर को अपनी ‘ए टेलर मर्डर’ स्टोरी में एक रॉ एजेंट का रोल दे चुके हैं। हालांकि अभी कुछ तकनीकी के कारण सीमा हैदर मैं फिल्म में काम करना शुरू नहीं किया है, लेकिन फिल्म के निर्माता निर्देशक अमित जानी ने बताया कि जल्द ही वह फिल्म के सेट पर दिखेंगी। वहीं सीमा को कास्ट करने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को लगातार धमकियां मिल रही हैं जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines