Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सुर्खियों में है। उसे फिल्म ऑफर हुई और नौकरी का भी वादा किया गया है। इस बीच अभिषेक सोम नाम के शख्स ने सीमा हैदर और प्रोड्यूसर अमित जानी का पाकिस्तान जाने का टिकट करा दिया है। दोनों की पाकिस्तान की टिकट कराकर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सीमा के फिल्म में काम करने के साथ-साथ भारत में घुसपैठ करने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। अब लोग आवाज उठा रहे हैं कि सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुस आई है। बता दें कि भारत में घुसपैठ करने के लिए सीमा हैदर और सचिन मीणा के ऊपर एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो वहीं जांच एजेंसियां अभी भी जांच में जुटी हुई है।
पाकिस्तानी सीमा और फिल्म दोनों से लोगों की नाराजगी
जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के प्रोड्यूसर अमित जानी को लगातार धमकियां मिल रही हैं। दरअसल अमित जानी ने सीमा हैदर को अपनी फिल्म ए टेलर मर्डर स्टोरी में रो एजेंट का रोल दिया है। साथ ही सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर कराची टू नोएडा फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया और फिल्म के किरदारों के लिए ऑडिशन भी लिए जा रहे हैं। अब तरीके से सीमा के भारत पहुंचने उसके बाद यहां पर फिल्में कम मिलने तथा उसे पर फिल्म बनाई जाने पर देशभर में विरोध के सुर तेज होने लगे हैं।
रबूपुरा कस्बे की रहने वाली मिथिलेश भाटी जोकि झींगुर वाली आंटी के नाम से मशहूर हैं। वह पहले ही सचिन और सीमा पर अपना विरोध दर्ज करा चुकी हैं तो वही फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को अभिषेक सोम और मोनू मानेसर के नाम से धमकी भरे ऑडियो वीडियो भेजे गए हैं।
Seema Haider
प्रोड्यूसर हुआ सीमा पर मेहरबान
सीमा हैदर के लिए प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक के बाद एक कई गिफ्ट देने का वादा कर दिया है। पहला गिफ्ट तो सीमा हैदर को अपनी फिल्म में ड्रॉ एजेंट का रोल दे कर दे दिया । वही दूसरा सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कथा पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया ऐलान के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी और सीमा हैदर दोनों ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर के सामने फिल्म में काम करना जब तक एक चुनौती है। जब तक की सीमा हैदर को स्टेट और सेंट्रल की सुरक्षा एजेंसियां क्लीन चिट नहीं दे देती सीमा हैदर के जासूस होने की आशंका पर एजेंसियां अभी भी जांच में जुटी हुई है।
पाकिस्तान का टिकट कटवाया
अभिषेक सोम नाम के ट्विटर यूजर ने अमित जानी की सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कथा पर आने वाली फिल्म का विरोध किया है और इसकी एक शिकायत नोएडा पुलिस को भी दी है साथ ही पोस्टर के साथ सीमा हैदर और अमित जानी कि पाकिस्तान के लिए फ्लाइट की टिकट ट्वीट कर दी है। साथी फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी पर आरोप लगाया है की अमित जानी देश में दंगे करवाना चाहता है इसे पाकिस्तान भेज दिया जाए।सीमा हैदर को लेकर देश की जनता और सुरक्षा एजेंसियों के लिए संसय बना हुआ है कि सीमा हैदर प्रेम दीवानी है या जासूस।
यह भी पढ़ें: जयललिता को याद कर निर्मला सीतारमण ने क्यों चीरहरण का किया जिक्र, जानें 34 साल पुराना किस्सा?
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
23 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines