Seema Haidar: पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर (Seema Haidar) और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी आज हर किसी की जुबान पर है। नेपाल के रास्ते भारत में चार बच्चों के साथ आई सीमा गुलाम हैदर के सामने भारतीय कानूनों का देखते हुए मुश्किल भरा भविष्य दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में सीमा के परिवार और पड़ोसियों ने उसका बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने उसे वापस न भेजने की बात कही है।
परिवार और पड़ोसियों ने ये कहा
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान में सीमा गुलाम हैदर के परिवार और वहां रहने वाले पड़ोसियों ने उसका बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तान में सीमा हैदर के पूर्व मकान मालिक के बेटे नूर मुहम्मद ने कहा है कि सीमा अब हिंदू हो गई है। सीमा के परिवार वालों और पड़ोसियों ने कहा कि उसे वापस पाकिस्तान नहीं आना चाहिए। वह अपने चार बच्चों को पाकिस्तान भेज सरकी है।
1300 किमी दूर आई सीमा हैदर
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव में रहने वाला सचिन मीणा और पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा गुलाम हैदर साल 2019 से ऑनलाइन पबजी खेलते थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीमा और सचिन एक बार नेपाल में मिल भी चुके हैं। इसके बाद पिछले माह सीमा नेपाल के रास्ते 1300 किमी का सफर तय करके अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंच गई।
4 जुलाई को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
सूचना मिलने पर 4 जुलाई को पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सीमा, सचिन और सचिन के पिता का गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी सभी लोग जमानत पर रिहा हैं, लेकिन सीमा के अवैध प्रवासी होने के कारण उसके और सचिन के परिवार के सामने एक मुश्किल भरा सफर खड़ा है। बताया जाता है कि रबुपुरा गांव के लोग अब सीमा के पक्ष में आ गए हैं। ऐलान किया गया है कि वह अब गांव की बहू है।
बिना पढ़ी-लिखी सीमा ने लिया बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चार बच्चों के साथ बिना पढ़ी-लिखी सीमा हैदर ने पाकिस्तान की रुढ़िवादिता को तोड़ा है। विदेश में नौकरी करने वाले अपने शौहर को छोड़कर सीमा ने भारत में गरीब सचिन के साथ रहने का साहस दिखाते हुए फैसला किया। बताया गया है कि पाकिस्तान के जिस इलाके में सीमा रहती थी, वहां नारकीय हालात हैं।
पाकिस्तान में नारकीय हालातों में रहती थी सीमा
जिस गली में सीमा का घर था, वहां रास्ता कच्चा है। गली में खुला हुआ सीवेज भी है, जिसमें से हर वक्त दुर्गंध के कारण सांसों में जहर घुलता था। बताया गया है कि कुछ समय पहले ही सीमा के पति ने 12 लाख रुपये में उसके लिए घर खरीद कर दिया था। इस घर से कुछ ही दूरी पर सीमा के ससुर का घर है। ये भी सामने आया है कि गुलाम ने सीमा के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
8 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
19 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
19 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines