Seema Haidar: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत में अवैध तरीके से घुस कर प्रेमी सचिन के साथ रहने वाली सीमा गुलाम हैदर (Seema Haidar) के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। केंद्रीय और उत्तर प्रदेश की जांच एजेंसियों लगातार सीमा से पूछताछ कर रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर भारत में घुसने से पहले एक सप्ताह तक नेपाल के काठमांडू में रही थी।
सवालों के घेरे में दोनों की प्रेम कहानी
रोज नित नए खुलासों के बाद अब पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर और उनके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा की ‘प्रेम कहानी’ सवालों के घेरे में हैं। अब जांच में सामने आया है कि भारत आने से पहले एक सप्ताह तक सीमा और सचिन काठमांडू के होटल में रुके थे। यह भी सामने आया है कि जोड़े ने होटल में कमरा बुक करने के लिए फर्जी नामों का इस्तेमाल किया था।
होटल के कमरे में बनाई इस्टा रील्स भी बनाई
नेपाल के काठमांडू में सचिन और सीमा ने होटल न्यू विनायक में कमरा नंबर 204 बुक किया था। होटल के कमरे में दोनों ने इंस्टाग्राम रील्स की भी शूटिंग की। इसके बाद दोनों लोग प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर का भी दौरा करने गए थे। होटल के रिसेप्शनिस्ट गणेश रोकामगर ने मीडिया को बताया है कि पहले सचिन अकेले आया था। एक कमरा बुक किया और कहा कि उनकी पत्नी बाद में आएगी।
होटल कर्मी के परिवार वालों से घुले-मिले
गणेश ने बताया कि होटल में आने वाले लोगों के आईडी कार्ड नहीं मांगे जाते हैं। सिर्फ रजिस्टर में उनका नाम लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि यह संभव हो सकता है कि कमरे की बुकिंग करते समय सचिन और सीमा दोनों ने फर्जी नामों का इस्तेमाल किया हो। गणेश ने कहा कि सीमा और सचिन उनके परिवार के साथ घुल गए थे। उनके बच्चों के साथ वीडियो रील्स भी बनाते थे।
क्लब और पब जाना चाहती थी सीमा हैदर
होटल कर्मी गणेश ने कहा कि सीमा ने कभी यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान से हैं। सीमा और सचिन ज्यादातर समय अपने कमरा नंबर 204 में ही बिताते थे, जो एक छोटा कमरा है। कमरे में एक शीशा और एक डबल बेड है। होटल में रहने के दौरान सीमा हैदर ने क्लब और पब जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन होटल कर्मियों द्वारा समझाया गया कि वहां भारतीयों के साथ ठगी की जाती है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines