Seema Haidar: पूरे देश में चर्चा का विषय बनी पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर (Seema Haidar) का एक और बयान सुर्खियां बंटोर रहा है। यूपी एटीएस की दो दिन की पूछताछ के बाद रबूपुरा में सचिन के घर लौटी सीमा ने मीडिया के सामने कहा है कि यहां (भारत) में मेरी जिंदगी है और वहां (पाकिस्तान) में मेरी मौत है। अब वो जिंदा पाकिस्तान नहीं जाएगी। और अगर जाना भी पड़ा तो उसकी अर्थी ही जाएगी।
सचिन के साथ रबूपुरा पहुंची सीमा
जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में आई सीमा गुलाम हैदर से दो दिनों तक पूछताछ की। इस दौरान सीमा के पास से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इनमें चार पासपोर्ट और एक बिना नाम पते का पासपोर्ट भी शामिल है। बताया गया है कि एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा और सचिन अब रबूपुरा में अपना घर वापस आ गए हैं।
पाकिस्तान गई तो हो जाएगी हत्या
इस दौरान सीमा गुलाम हैदर ने मीडिया से बात की। पाकिस्तान डिपोर्ट करने के सवाल पर सीमा ने कहा कि वह अब भारत में ही रहना चाहती है, क्योंकि यदि वो वापस पाकिस्तान गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके लिए सीमा ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर यकीन जताया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सीमा ने कहा है कि उसने सचिन के साथ नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की है।
बोली, सचिन के प्यार में भारत आई
सीमा हैदर ने खुद के पाकिस्तानी एजेंट होने की बात को सिरे से खारिज किया है। उसने कहा है कि वो सिर्फ सचिन के प्यार की खातिर ही भारत में आई है। सीमा ने कहा है कि वो किसी भी सजा के लिए तैयार है, लेकिन वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। इतना ही नहीं, सीमा ने कहा है कि वो सचिन और अपने बच्चों के साथ डिटेंशन सेंटर में रहने को भी तैयार है।
संबंधित खबरें
पिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
57 mins agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
2 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines