Seema Haidar: दीपक दुबे की रिपोर्टः भारत और पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी सीमा हैदर (Seema Haidar) और सचिन की प्रेम कहानी में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। यूपी एटीएस समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछताछ में अब सामने आया है कि सातवीं या आठवीं पास सचिन मीणा ने सीमा हैदर के लिए रूट मैप तैयार किया था। इतनी ही नहीं, नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसते समय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को सीमा किस तरह से चकमा दिया था, उसका भी चौंकाने वाला सच सामने आया है।
प्लान ऐसा कि किसी को भनक तक नहीं लगी
यूपी एटीएस और आईबी पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा से पूछताछ में जुटी है। हाल ही में हुई पूछताछ में सामने आया है कि सचिन मीणा ने ही सीमा हैदर के लिए पाकिस्तान से दुबई (शारजाह), वहां से नेपाल, नेपाल से यूपी में घुसने और वहां से नोएडा तक पहुंचने का रूट मैप तैयार किया था। इसके लिए मार्च में ही हवाई जहाज से लेकर नेपाल में बस तक के टिकट बुक कर लिए गए थे।
सचिन ने सीमा को पत्नी बताया था
सूत्रों के मुताबिक, सचिन मीणा ने अपने फोन से ही अधिकतर टिकट बुक कराया थे। टिकट बुक कराते समय सचिन ने कहा था कि ये लोग (सीमा हैदर और उसके 4 बच्चे) उसकी पत्नी और बच्चे हैं। जांच एजेंसियां भी रूट मैप को देखते हुए हैरान हैं, क्योंकि सातवीं-आठवीं पास सचिन ने इस तरह से प्लान किया था कि किसी को भनक तक नहीं लगी। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि सचिन ने सीमा से पहली मुलाकात के दौरान ही ये योजना बनी ली थी।
जांच एजेंसियों को इस बात का भी शक
सीमा हैदर के अवैध तरीके से भारत में घुसने को लेकर इंटिलजेंस ब्यूरो (आईबी) के रडार पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग भी है, जो नेपाल भारत-बॉर्डर पर काफी सक्रिय है। अमूमन देखा जाता है कि नेपाल के जरिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग नाबालिक लड़कियों और महिलाओं को बॉर्डर पार कराते हैं। सूत्रों के अनुसार, इनका गैंग काफी खतरनाक होता है, जो बॉर्डर पार कराने के लिए मोटी रकम भी वसूलता है।
एसएसबी को सीमा हैदर ने दिया चकमा
जिस तरह से सीमा हैदर शातिराना तरीके से सीमा सुरक्षा बलों को चकमा देकर भारत में दाखिल हुई है, उससे जांच एजेंसियों को शक है कि कहीं इसके पीछे ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का तो हाथ नहीं है। बता दें कि पूर्व की पूछताछ में सीमा हैदर ने कहा था कि वो पाकिस्तान में अपने घर को 12 लाख रुपये में बेचकर आई है। उन्हीं पैसों से उसने फ्लाइट के टिकट खरीदे और अन्य खर्चे किए।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
35 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
23 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines