Seema Haider Wedding Photo: पाकिस्तान से आई सीमा गुलाम हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष दया याचिका दायर की है। उसने महामहिम से अपील की है कि उसे भारतीय नागरिकता दी जाए। आवेदन के साथ सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ अपनी कथित शादी की तस्वीरें भी भेजी है, जिसमें उसके तीन बच्चे भी दिख रहे हैं।
सीमा ने एक भारतीय नारी की तरह साड़ी पहन रखी है। वहीं, सचिन सूट में है। एक अन्य फोटो में दोनों को एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए सीमा का फोटो भी है। सचिन और सीमा ने शादी नेपाल में की थी।
Seema Haider
केंद्रीय एजेंसियों ने नोएडा पुलिस से की मुलाकात
सीमा हैदर वर्तमान में अपने कथित पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है। वह अवैध तरीके से भारत आई थी। उसके आने में किसने मदद की? इसकी जांच चल रही है। गुरुवार को नोएडा पुलिस से केंद्रीय एजेंसियों ने मुलाकात की है।
एटीएस ने तेज की अपनी जांच
सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में आ गई। चार जुलाई को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सचिन पर भी केस दर्ज किया गया। वर्तमान में दोनों जमानत पर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने जांच तेज कर दी है। विदेश मंत्रालय भी पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। हाल ही में यूपी के डीजीपी ने बयान जारी किया था। बताया कि सीमा के पास चार मोबाइल, वीडियो कैसेट, छह पासपोर्ट मिले हैं। इनमें एक पासपोर्ट बिना नाम वाला है।
यह भी पढ़ें: आतंकी यासीन मलिक को कोर्ट में सामने देख हैरान हुए सुप्रीम कोर्ट के जज, केंद्र सरकार भी चिंतित, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
MLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 min agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
28 mins ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
14 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines