उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. सुरक्षा मुख्यालय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है. मिली जानकारी के अनुसार, कुल 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों को यह सुरक्षा कवच दिया जाना है. इनमें से 44 नेताओं को दूसरे चरण में जैकेट दी जा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में इस समय 98 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इनमें Y से लेकर Z और Z+ श्रेणी तक की सुरक्षा शामिल है. खतरे के आकलन और सुरक्षा श्रेणी के आधार पर बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही हैं. खास बात यह है कि इस बार प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों को भी पहली बार इस तरह का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है.
52 नेताओं को दो चरणों में दी जा रही सुरक्षा
सुरक्षा मुख्यालय की योजना के तहत 52 जैकेट दो चरणों में उपलब्ध कराई जाएंगी. पहले चरण में आठ नेताओं को जैकेट दी गई, जबकि दूसरे चरण में 44 नेताओं को शामिल किया गया है. इन जैकेटों का इस्तेमाल खासतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों, चुनावी सभाओं, रैलियों और रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है.
10 लोगों को Z श्रेणी की सुरक्षा
Z श्रेणी की सुरक्षा वाले प्रमुख लोगों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र शामिल हैं. इसके अलावा पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, स्वतंत्र देव सिंह और जयवीर सिंह को भी Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी इसी सुरक्षा श्रेणी में शामिल हैं.
11 लोगों को Z+ सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में 11 प्रमुख लोगों को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इस सूची में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं. पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी Z+ सुरक्षा मिली हुई है. अयोध्या मामले में फैसला देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल भी इस सुरक्षा श्रेणी में हैं.
यह भी पढ़ें- क्या 2027 का चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ेगी सपा? अखिलेश यादव ने बताया
10 लोगों को एस्कॉर्ट के साथ Y+ सुरक्षा
Y+ श्रेणी की सुरक्षा पाने वालों में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, विधायक पंकज सिंह, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र और फागू चौहान शामिल हैं. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सदस्य बृजलाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह और विधायक पूजा पाल को भी एस्कॉर्ट के साथ Y+ सुरक्षा दी गई है. काशी के सतुआ बाबा भी इस सूची में शामिल हैं.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines