SDM Phoolchandra Yadav survive accident: उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की ड्यूटी में तैनात राजापुर एसडीएम फूलचंद्र यादव की सरकारी बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खाई मे पलट गई. हादसे में उप जिलाधिकारी (sdm), सहित उनके अर्दली और दो होमगार्ड बाल-बाल बच गए. हादसा, चित्रकूट में मुख्यालय में कार्यकम से ड्यूटी खत्म कर लौटते वक्त हुआ, जब बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एसडीएम सहित सभी सरकारी स्टाफ की गाड़ी पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के पास खाई में जा गिरी. राहगीरों ने उनकी गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला.
कुशीनगर में दुकान से निकला 8 फुट लंबा अजगर
कुशीनगर जिले के कसया स्थित एक दुकान में अचानक 8 फ़ीट लंबा अजगर निकलने से हड़कम्प मच गया. खबर मिलते ही आसपास लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई. आपको बता दें कि दुकान कुशीनगर बुद्धा मार्ग के किनारे स्थित मुन्ना आर्ट गैलरी श्रृंगार भवन में स्थित है. हालांकि उस वक्त दुकान में ग्राहक मौजूद नहीं थे, जिसके कारण भगदड़ नहीं मची. कुशीनगर निवासी दुकानदार विपिन गुप्ता ने बताया कि जैसे ही उनकी नजर 8 फीट लंबे अजगर पर पड़ी तो दहशत का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: डिंपल यादव के विमान संग टला हादसा तो क्या बोले शिवपाल? BJP की खोली पोल, रामभद्राचार्य पर कसा तंज
अजगर के सड़क के दोनों ओर लगाया जाम
आसपास के लोग आशंका जता रहे थे कि दुकान के बाहर बने नाले से ही यह अजगर आया होगा. दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुचे. इस दौरान एक व्यक्ति ने लोगों की सहायता से दुकान में मौजूद अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की. कड़ी मशक्कत के बाद दुकान से अजगर को पकड़कर दुकान से बाहर निकाला गया, बोरे में डालने की कोशिश की गई तो अचानक अजगर बोरे में से फ़िसल कर मुख्य रोड पर रेंगने लगा, जिससे सड़क पर दोनों तरफ से जाम लग गया. काफी मशक्कत के बाद अजगर को बोरे में बंद किया गया.
यह भी पढ़ें: Sangeeta Phogat Father in Law Death: ससुर के निधन की खबर सुन रो पड़ीं संगीता, बीच में छोड़ा Rise and Fall शो
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
38 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
19 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
20 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
20 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
21 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines