हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

यूपी-बिहार में ठंड का कहर, 5 जनवरी तक दोनों राज्यों में स्कूल बंद, नया आदेश जारी

यूपी-बिहार में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों में ठंड को देखते हुए 5 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यूपी में देर रात काफी ठंडी हवा भी चली। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

यूपी और बिहार में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा असर स्कूलों पर हो रहा है। यूपी सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए 12वीं तक स्कलू बंद करने का फैसला लिया है। अब 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं बिहार में भी मौसम को देखते हुए 5 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कलों को लेकर आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब सीधे 6 जनवरी स्कूल खुलेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव है।

बता दें कि पिछले सोमवार को सर्दी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान हुआ था। शुक्रवार को स्कूल फिर खोले गए थे। इसके बाद शनिवार को योगी सरकार ने फिर छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। अब फिर आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोहरा, कोल्ड डे… UP, MP, राजस्थान समेत इन राज्यों में 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 5 जनवरी तक छुट्टी का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम की बात करें तो यूपी में शुक्रवार को दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाएं चलीं। गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। हालांकि दिन में हल्की धूप खिली फिर भी गलन हावी रही। बाराबंकी और हरदोई रात में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। यह प्रदेश में सबसे कम तापमान था। बरेली में दिन सबसे कम तापमान 13.3 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं और 12वीं छात्रों के ल‍िए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी क‍िया Practical Exams 2026 के लिए रिमाइंडर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola