Hathras Crime News: यूपी के हाथरस से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आवासीय स्कूल की तरक्की के लिए बीते रविवार प्रबंधक और उसके तांत्रिक पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए कक्षा दो के छात्र की बलि दे दी। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रबंधक और उसके तांत्रिक पिता समेत 5 लोगों को जेल भेज दिया।
हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगंवा में डीएल पब्लिक स्कूल के आवासीय परिसर में कक्षा दो के 11 साल के छात्र कृताथ कुशवाहा निवासी तुरसैन की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता जशोधन सिंह तांत्रिक क्रिया करता है।
बलि देने का बनाया था प्लान
पुलिस को स्कूल प्रबंधक के पिता ने बताया कि स्कूल की तरक्की के लिए बच्चे की बलि देने का प्लान बनाया था। इसके बाद योजनानुसार रविवार की रात स्कूल के अंदर बने हाॅल में सो रहे छात्र कृतार्थ की बलि चढ़ा दी। हत्या के बाद प्रबंधक अपनी कार से छात्र के शव को ठिकाने लगाने जा रहा था लेकिन परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
हाॅस्टल संचालक परिजनों को करता रहा गुमराह
बता दें कि बच्चे की हत्या के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के घर फोन कर जानकारी दी कि कृतार्थ की तबियत खराब है। इसके बाद जब बच्चे के माता-पिता स्कूल पहुंचे तो उन्हें कृताथ नहीं मिला। हाॅस्टल का संचालक परिजनों को गुमराह करता रहा कि वह कृतार्थ को उपचार करने के लिए ले गया है। थोड़ी देर बार लोगों ने सादाबाद के निकट बघेल को कार सहित पकड़ लिया।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, सुनील जाखड़ ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिछली सीट पर कृतार्थ का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम हाउस भिजवा दिया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि छात्र की गला दबाकर हत्या की गई थी।
ये भी पढ़ेंः 3 दलितों की हत्या के केस में 4 को फांसी, 7 को उम्रकैद, 10 साल पहले हुआ था हत्याकांड
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 hr agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
17 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
18 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
22 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines