Gautam Buddh Nagar News: एनसीआर में लगातार प्रदूषण के बढ़ने के कारण डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आदेश दिया है कि गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों को 25 नवंबर तक बंद रखा जाए। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने किसी भी बोर्ड के स्कूल की 12वीं तक की फिजिकल कक्षाओं पर रोक लगा दी है। बच्चों की कक्षाएं फिजिकली नहीं होंगी, स्कूल इन्हें 25 नवंबर तक ऑनलाइन ही लेंगे। बता दें कि इससे पहले ये रोक 23 नवंबर तक ही लगाई गई थी , लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है।
लगातार खराब हो रही एयर क्वालिटी
जैसा कि हम जानते हैं कि दिल्ली -एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों की एयर क्वालिटी लगातार गिरती जा रही है। डीएम वर्मा ने अपने आदेश पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि नोएडा की एयर क्वालिटी फिलहाल बहुत खराब है। शहर का AQI 450 के पार पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों को घर से बाहर लेकर जाना उनके स्वास्थ्य के बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में फिजिकल कक्षाएं चलाना सही नहीं है।
School closed
स्थिति पर काबू पाने में जुटा प्रधिकरण
हालांकि नोएडा के स्मॉग अब थोड़ा कम होता नजर आ रहा है। इसके साथ ही अथॉरिटी भी लगातार इसके लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने 60 की जगह 100 से ज्यादा स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्मॉग गन के साथ -साथ टीम लगातार स्थिति की जांच करती रहती है। नागरिकों को भी अपनी सुरक्षा करने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि कोई भी बिना मास्क के बाहर न निकलें। यहां तक की अगर टहलने या जॉगिंग के लिए भी जा रहे हैं तो धूप निकलने के बाद ही जाएं। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें – राजस्थान के उपचुनाव में खिला बीजेपी का कमल, भजनलाल शर्मा का चुनावी मैनेजमेंट आया काम
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
19 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines