School Holidays: UP के इस जिले में 31 तक स्कूल बंद, जानें DM ने क्यों बढ़ाई छुट्टी?

School Holidays in Deoria UP: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके आदेश दिए हैं। बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, लेकिन टीचर्स को रेगुलर स्कूल आने का आदेश दिया गया है।

Schools Closed Due to Dense Fog

वेदर अलर्ट के चलते लिया गया बंद करने का फैसला।

School Closing Date Extends in Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी ने एक आदेश जारी करके 8वीं तक के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। स्कूलों की छुट्टी करने के पीछे की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के आदेश में शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। आदेशों में कहा गया है कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने, घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है।

विज्ञापन

इसलिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चे ठंड में बीमार न पड़ें, लेकिन केवल बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। टीचर्स को रेगुलर स्कूल में आना होगा और वे ऑनलाइन बच्चों की क्लास लेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो। आदेश में कहा गया है कि धुंध के कारण ट्रांसपोर्ट सर्विस भी प्रभावित होगी, इसलिए टीचर्स अपने वाहन का इंतजाम करके सुरक्षित सफर करते हुए स्कूल तक पहुंचें। अगर किसी को आने जाने में परेशानी हो तो वह विभाग को सूचित करे, ताकि आने जाने की व्यवस्था की जा सके। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन

इन जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन घना कोहरा छाएगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, पीलीभीत, सीतापुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरा में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे आने वाले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या का

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। 26 जनवरी दिन रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान वाराणासी में सबसे ज्यादा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फुरसतगंज का न्यूनतम तापमान 5.9, इटावा का 6, चुर्क का 6.2, मुजफ्फरनगर का 7.2, कानपुर का 6.4, बरेली का 7.1 और बुलंदशहर में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ