28 नवंबर को उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, देख यह आदेश
Edited By Amit Kasana

Yogi Adityanath
Edited By Amit Kasana

Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी है। यहां गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है। यह आदेश सूबे के सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव विधान सभा, सूचना और जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है। इस दिन स्कूल व अन्य सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
Uttar Pradesh to observe a holiday on November 28 to mark the Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 23, 2022
सिखों के दस गुरुओं में से नौवें गुरु तेग बहादुर जी की पुण्यतिथि 28 नवंबर को मनाई जाती है। 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी। मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में इस समय जहां गुरुद्वारा शीश गंज साहिब है वहां वह शहीद हुए थे। गुरु तेग बहादुर जी धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 24 नवंबर को घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 28 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: