School Girl Molesters: उत्तर प्रदेश के बरेली से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। मामला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता इंटर की छात्रा है। वह शाम को सीबीगंज में कोचिंग पढ़ने जाती है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि कुछ दिनों से दो युवक छात्रा से कोंचिग के रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। शोहदों से परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इस पर छात्रा के परिजन ने आरोपियों के घरवालों से शिकायत की, लेकिन वे दोनों नहीं माने और छात्रा को लगातार परेशान करते रहे।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छात्रा कोचिंग गई थी। घर पर देर से आने की वजह से परिजन छात्रा को देखने कोचिंग के रास्ते पर जा रहे थे। तभी शाम को लौटने के वक्त छात्रा खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में मिली। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि उन्हीं दोनों युवकों ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे ट्रेन के आगे फेंककर जान लेने की कोशिश की। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।
पुलिस ने उसे इज्जतनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में उसका ऑपरेशन किया गया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि एक युवक का नाम सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया या कुछ और हुआ। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
पिछले दो महीने से छात्रा को कर रहे थे परेशान
पीड़ित छात्रा पिछड़ी जाति के परिवार से ताल्लुक रखती है। छात्रा की ताई इस समय गांव की प्रधान हैं। गांव का ही एक युवक उसे करीब दो महीने से परेशान कर रहा था। छात्रा ने परिजन को बताया था, कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ अक्सर रास्ते में उसे रोक लेता था। छात्रा के विरोध करने पर जिदंगी बर्बाद करने की धमकी देता था।
थाने में शिकायत करने भी हो गई घटना
परिजन के मुताबिक शुरू में छात्रा के परिजनों ने अपने परिवार में प्रधानी होने की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की, फिर आरोपी छात्रा को जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने लगा, जिससे छात्रा डर गई और कोचिंग भी नहीं जाती थी। छात्रा के परिजन ने आरोपी के घरवालों से भी शिकायत की। उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की पर सीबीगंज थाना पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल करना भी मुनासिब नहीं समझा। इसका नतीजा ये हुआ कि छात्रा अब जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। अब छात्रा का परिवार भी अफसोस कर रहा है कि समय रहते ही अधिकारियों से शिकायत क्यों नहीं की गई। छात्रा के अधिवक्ता चाचा ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना का जरा भी आभास नहीं था।
घुटने के नीचे दोनों पैर कट गए
अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी भास्कर ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर घुटने से नीचे कट गए हैं। उसका बायां हाथ भी कटा है। डॉक्टर विपुल उसका ऑपरेशन कर रहे हैं । बताया कि हालत चिंताजनक है, प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा का जीवन बच जाए।
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
26 mins agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
10 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
21 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines