उत्तराखंड में बाल दिवस पर बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटी, 2 बच्चों की मौत और कई घायल

बस पलटने के बाद मौके पर राहत कार्य में लगे लोग

बस पलटने के बाद मौके पर राहत कार्य में लगे लोग

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सितारगंज में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बच्चों से खचाखच भरी एक स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में अब तक दो बच्चों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कई अन्य बच्चे घायल हैं। बता दें आज बाल दिवस है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने खून से लथपथ बच्चों को बस से निकाला।

विज्ञापन

https://twitter.com/pushkardhami/status/1592129444206215170?s=20&t=3TQjlkvCou2-LHayDaY3Gw

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में कुल करीब 56 लोग सवार थे। बस में बच्चों, दो बस स्टाफ समेत, 6 टीचर थे। हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौंड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर बचाव दल पहुंचा। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन फिलहाल बचाव कार्य में लगा है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने ट्वीट किया

हादसे के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा है कि नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ