SBSP MLA Bedi Ram Paper Leak Viral Video: नीट परीक्षा 2024 में हुए पेपर लीक को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। इस बीच यूपी में पेपर लीक को लेकर बनाया गया कानून भी सुर्खियां बटोर रहा है। पेपरलीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम फिर चर्चाओं में हैं। वे इस मामले में एक बार जेल भी जा चुके हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों नीट पेपर लीक मामले पटना ईओयू द्वारा अरेस्ट किए गए बिजेंद्र गुप्ता ने विधायक बेदी राम को पेपर लीक का माफिया बताया था। वायरल वीडियो की न्यूज 24 पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बेदी राम कह रहे हैं कि वे सिर्फ पास कराने का पैसा लेते हैं पेपर रद्द हो जाए तो इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। रिजल्ट निकलते ही हमारा काम खत्म। बता दें यूपी एसटीएफ ने बेदी राम को 2014 में रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में अरेस्ट किया था। बता दें कि बेदीराम फिलहाल सुभाषपा पार्टी के टिकट पर गाजीपुर की जखनिया से विधायक हैं।
एजेंसियां कार्रवाई के लिए स्वतंत्र
वहीं इस पूरे मामले को लेकर ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जांच में जो भी दोषी होगा उस पर एजेंसियां नियमानुसार कार्रवाई करेंगी। अरुण राजभर ने कहा कि भले ही वह हमारी पार्टी का विधायक हो। वहीं उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर विधायक बेदी राम से बात की है लेकिन उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना है जिसमें छेड़छाड़ और कट पेस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?
नीट को लेकर विवाद जारी
बता दें कि नीट परीक्षा में पेपर लीक के चलते ही केंद्र की मोदी सरकार सवालों के घेरे में हैं। सरकार ने पेपर लीक के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। फिलहाल सीबीआई की टीम अब तक इस मामले में 25 से अधिक लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि 4 राज्यों में फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।
ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों नई लोकसभा के शुरू होते ही इस चीज पर मच गया बवाल, अखिलेश यादव के सांसद ने की हटाने की मांग
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
22 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines