हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं ओपी राजभर के करीबी MLA बेदीराम, जिनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

UP News: यूपी में बीजेपी के सहयोगियों के मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे पेपर भर्ती लीक मामले में कोर्ट ने राजभर और निषाद पार्टी के विधायकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर दोनों को हाजिर रहने को कहा है।

विज्ञापन
सुभाषपा के विधायक बेदी राम

SBSP Nishad Party MLA Non Bailable Warrant: यूपी में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल ओपी राजभर की पार्टी सुभाषपा और निषाद पार्टी के विधायक के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सुभाषपा विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ लखनऊ के स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट 2006 में रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा के पेपर लीक के संबंध में जारी किया है।

बता दें कि मामले में कोर्ट ने दोनों विधायकों समेत 19 अन्य लोगों के लिए भी ये वारंट जारी किया है। बता दें कि रेलवे की गु्रप डी परीक्षा से एक दिन पहले सुभाषपा विधायक बेदीराम से पेपर बरामद हुआ था। मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बेदीराम, विपुल दुबे समेत 16 लोगों को अरेस्ट किया था। 25 फरवरी 2006 को लखनऊ के आलमबाग इलाके से एसटीएफ ने उनको अरेस्ट किया था। एसटीएफ ने कृष्णा नगर थाने में गैंगस्
टर एक्ट में मामला भी दर्ज करवाया था। मामले में विधायक बेदी राम समेत 19 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। कोर्ट ने 26 जुलाई को सभी आरोपियों को हाजिर रहने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में एक और ‘ज्योति मौर्या’, जिसे ‘मजदूरी’ कर पढ़ाया, अफसर बनते ही उसने पति को ठुकराया

विज्ञापन

जानें कौन हैं बेदी राम और विपुल दुबे

बता दें कि निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे वर्तमान में भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव में सपा के राम किशोर बिंद को हराया था। वहीं बेदीराम गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2022 में सुभाषपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। वे सुभाषपा के संयोजक ओपी राजभर के करीबी माने जाते हैं। उन पर राजस्थान और एमपी में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों इनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे नीट परीक्षा में पास कराने की बात कह रहे थे। हालांकि उन्होंने पेपर लीक से इंकार किया था।

ये भी पढ़ेंः मायावती का नया सियासी पैतरा, सोशल इंजीनियरिंग की जगह PDM होगा प्रयोग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola