उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत मर्डर केस की जांच में पुलिस को कई बातें पता चली हैं। हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सोची समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। 3-4 मार्च की आधी रात को दोनों ने सौरभ को नशीला पदार्थ पिलाकर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए। 17-18 मार्च को वारदात का खुलासा हुआ और पुलिस ने सौरभ का शव बरामद किया। अब साहिल और मुस्कान दोनों मेरठ जेल में हैं। वहीं पुलिस की जांच चल रही है, जिसमें अब तक कई खुलासे हो चुके हैं, जो पुलिस और सौरभ-मुस्कान के परिजनों के लिए भी चौंकाने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं…
सौरभ की हत्या के बाद मनाया जश्न
जांच में पता चला है कि मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। दोनों सौरभ की हत्या करके शव ठिकाने लगाने के बाद हिमाचल चले गए थे। जहां उन्होंने शिमला के होटल में कमरा बुक किया। कैब ड्राइवर से केक मंगवाकर साहिल का बर्थडे मनाया, कसोल में दोनों ने होली खेली। रेव पार्टी में डीजे पर डांस किया। इससे जुड़े वीडियो आए हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल किया है।
हत्या से पहले खरीद लिया था ये सामान
जांच के अनुसार, 25 फरवरी को पत्नी मुस्कान और 28 फरवरी को बेटी पीहू का बर्थडे सौरभ राजपूत ने सेलिब्रेट किया। इस दौरान तीनों ने खूब डांस भी किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन इस बीच मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या करने के लिए सामान भी खरीदा था। साहिल और मुस्कान दोनों ने चाकू, उस्तरा, नशीली दवाई, पॉलीथिन बाजार जाकर खुद खरीदा था।
किसी बुजुर्ग के जरिए नींद की दवा खरीदी
SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, पुलिस शारदा रोड पर बनी उस दुकान से कंफर्म कर चुकी है, जहां से 22 फरवरी 2025 को मुस्कान ने चाकू, ड्रम और दवाइयां खरीदी थीं। उस मेडिकल स्टोर के मालिक अमित जोशी से भी बात हुई, जिससे नींद की दवा खरीदी गई थी। अमित ने बताया कि मुस्कान एक बुजुर्ग आदमी के साथ आई थी। बुजुर्ग ने एक डॉक्टर की स्लिप दिखाई थी, जिस पर नींद की दवा लिखी थी। वह दवा दोनों ने खरीदी और चले गए। मुस्कान ने बुजुर्ग को अपना पिता बताया था। अब पुलिस को बुजुर्ग की तलाश है।
मुस्कान के अवैध संबंधों का पता था सौरभ को
जांच में पता चला है कि साहिल और मुस्कान के अवैध संबंधों के बारे में सौरभ राजपूत को पहले से पता था। उसने साल 2021 में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मुस्कान और साहिल स्नैपचैट पर बातें करते थे, लेकिन हत्या से पहले वह चैट डिलीट कर दी गई। इसलिए पुलिस साहिल और मुस्कान के मोबाइल को लैब भेजकर चैट रिकवर कराएगी। सौरभ का मोबाइल भी फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
नवंबर 2024 से रच रहे थे साजिश
जांच में पता चला है कि सौरभ की हत्या करने की साजिश साल 2024 से ही रची जा रही थी। नवंबर 2024 में मुस्कान और साहिल ने सौरभ को मारने का प्लान बना लिया था। इसके लिए उन्होंने उस जगह का भी पता लगाया था, जहां जानवरों को दफनाया जाता था, ताकि हत्या के बाद सौरभ का शव वहीं दबाने का प्लान था, ताकि लोगों को लगे कि जानवर की मौत हुई है।
शिमला में खुद को पति-पत्नी बताया
SP सिटी के अनुसार, हिमाचल जाने के लिए मुस्कान और साहिल ने मेरठ के शिवा टूर एंड ट्रैवल्स से गाड़ी 54000 में बुक की थी। अजब सिंह ड्राइवर था। शिमला से मनाली तक दोनों इसी कैब में गए और वापसी में कसोल होते हुए मेरठ लौटे। मुस्कान और साहिल ने खुद को शिमल के होटल में कमरा पति-पत्नी बताकर लिया था।
साहिल ने मुस्कान को दिए थे एक लाख
जांच में पता चला है कि सौरभ के खाते में 6 लाख रुपये थे, जो उसने ठगी होने के डर से निकाल लिए थे। कुछ पैसे उसने परिजनों को दे दिए थे और एक लाख रुपया मुस्कान को दिया था, जिससे उसने साहिल के साथ हिमाचल में ऐश की। जब पैसे खत्म हो गए तो वह दोनों मेरठ आ गए।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
42 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines