सौरभ की पत्नी मुस्कान की जेल में कैसे कट रहीं रातें? वकीलों की पिटाई से दहशत में आरोपी

मर्चेंट नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत का कत्ल करने वाली मुस्कान अब जेल में है, लेकिन जेल में उसकी हालत खराब है। घिनौना कांड करते हुए हाथ नहीं कांपे और अब उसे अपने किए का पछतावा हो रहा है। आइए जानते हैं कि जेल में मुस्कान की रातें कैसी कट रही हैं?

Sahil Muskan Meerut

Sahil Muskan Meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी अब जेल में है। हत्याकांड में उसका साथ देने वाला उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला भी जेल में है, लेकिन दोनों की हालत अब खराब है। पहले तो सौरभ का कत्ल और लाश के टुकड़े करते हुए हाथ नहीं कांपे और अब जब जेल की हवा खानी पड़ रही है तो उसकी नींद उड़ गई है। CJM कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेजा है, लेकिन मेरठ की जेल में मुस्कान को नींद नहीं आई। वह रातभर करवटें बदलती रही। उसने डिनर तक नहीं किया।

विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से कहती रही कि उसे अपने किए का पछतावा है। कभी करवटें बदलती, उठकर बैठती और फिर लेट जाती। मुस्कान 12 नंबर बैरक में है और साहिल 18 नंबर बैरक में है। यह जानकारी जेलर वीरेश राज आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि साहिल को दूसरी बैरक में जाते देखकर मुस्कान रुआंसी हो गई। उसने कहा कि साहिल को उसकी सामने वाली बैरक में रखा जाए, लेकिन उसकी इस मांग को रिजेक्टर कर दिया, क्योंकि जेल मैन्युअल है कि महिला को महिलाओं की बैरक में और पुरुष को पुरुषों की बैरक में रखा जाता है, इसलिए मना किया गया।

विज्ञापन

कोर्ट के बाहर वकीलों ने दोनों को पीटा

बता दें कि जब से सौरभ राजपूत की हत्या और उसकी लाश के टुकड़े करने की बात सामने आई है, तब से देशभर में मुस्कान और साहिल को लेकर आक्रोश नजर आया। मुस्कान और साहिल को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है, इसका उदाहरण कोर्ट के बाहर देखने को मिला। जब पुलिस दोनों को लेकर कोर्ट पहुंची थी तो वकीलों ने उन्हें घेर लिया था। फिर वकीलों ने दोनों को पीटा और साहिल के तो कपड़े तक फाड़ दिए थे। साहिल के बाल खींचे, लेकिन पुलिस किसी तरह दोनों को बचाकर कोर्ट के अंदर ले गई। मुस्कान ने मांग में सिंदूर भरा हुआ था और वह नजरें झुकाए हुई थी। मीडियाकर्मियों में भी दोनों को लेकर आक्रोश दिखा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ