उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को दूसरी बार जेल से ही कोर्ट में ऑनलाइन पेशी हुई। मुस्कान और साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी बैरक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तक ले जाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज आर्य, जेलर और स्टाफ रूम में पहले से मौजूद थे।
मुस्कान और साहिल को कैमरे के सामने बैठाया गया और जज ने पहले दोनों से उनका नाम पूछा और 28 अप्रैल को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी। इस पेशी के दौरान मुस्कान ने साहिल से मिलने की कोशिश की। उसने मौका देखकर साहिल को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी बता दिया। आइए जानते हैं कैसे और क्या हुआ?
यह भी पढ़ें:मुस्कान की प्रेग्नेंसी का नया सच रिवील, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जानें क्या खुलासा हुआ?
साहिल को ऐसे बताया प्रेग्नेंसी के बारे में?
जेल सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई कि पेशी के दौरान मुस्कान ने साहिल से मिलने की इच्छा जताई। मुस्कान ने अपने कदम साहिल की ओर जाने के लिए बढ़ाए तो जेलर न उसे रोक दिया। मुस्कान ने जेलर से कहा कि उसे 2 मिनट के लिए साहिल से मिलने दिया जाए, लेकिन जेलर ने मना कर दिया। साहिल और मुस्कान पेशी के दौरान भावुक नजर आए। मुस्कान ने इशारे करके साहिल को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को उनकी बैरक में वापस भेज दिया गया।
19 मार्च से जेल में कैद साहिल-मुस्कान?
बता दें कि साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी 19 मार्च से जेल में हैं। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर 4 मार्च को अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। सौरभ के शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकार सीमेंट से सील करके दोनों हिमाचल चले गए थे। वहां से 17 मार्च को लौटे और 18 मार्च को वारदात का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?
मुस्कान ने खुद पहले मां-बाप और फिर पुलिस के सामने गुनाह कबूला। 19 मार्च को मुस्कान-साहिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गय। मुस्कान-साहिल की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को ऑनलाइन पेश करने की इजाजत दी। पहली पेशी 2 अप्रैल को हुई थी और दूसरी पेशी 16 अप्रैल को हुई। अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
14 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
17 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines