मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का ड्रम वाला आइडिया कहां से मिला? इसे लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि साहिल और मुस्कान ने पुलिस पूछताछ में एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सौरभ को मारने की साजिश वे काफी समय से रच रहे थे, लेकिन हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का आइडिया उन्हें एक बॉलीवुड मूवी का देखकर मिला था।
उन्होंने हसीन दिलरुबा मूवी देखी थी। इसके बाद दोनों पार्ट देखे थे। इसके बाद साहिल ने मुस्कान को आइडिया दिया था कि सौरभ की हत्या के बाद शव के टुकड़े करके ड्रम में भर देंगे और उसे सीमेंट से सील कर देंगे। दोनों की प्लानिंग ड्रम को रात में ही ठिकाने लगाने की थी, लेकिन ड्रम भारी होने के कारण उनसे उठा नहीं और वे उसे घर में ही छोड़कर हिमाचल ट्रिप पर चले गए। हिमाचल से लौटकर मुस्कान ने ड्रम को ठिकाने लगवाने की कोशिश की, लेकिन उसके राज का पर्दाफाश हो गया।
View on Threads
कैसे हुआ मुस्कान का पर्दाफाश?
बता दें कि हिमाचल ट्रिप से लौटने के बाद मुस्कान ने ड्रम को ठिकाने लगवाने के लिए मजदूर बुलाए, लेकिन ड्रम भारी होने के कारण मजदूर ड्रम को उठा नहीं पाए। ड्रम को उठाने की कोशिश करते हुए मजदूरों से ढक्कन खुल गया, लेकिन ड्रम को उठाकर वे रेहड़ी में नहीं रख पाए। वे ड्रम नहीं उठा पाएंगे, इतना कहकर मजदूर चले गए। इसके बाद ड्रम से दुर्गंध आने लगी तो मुस्कान घबरा गई। पड़ोसियों में दुर्गंध की चर्चा होने लगी तो वह अपने मां-बाप के घर चली गई। वहां मां-बाप से बात करते-करते उसने सौरभ की हत्या के बारे में उन्हें बता दिया। सच का पता चलते ही मां-बाप उसे पुलिस के पास ले गए, जहां उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पहले साहिल को दबोचा और उससे पूछताछ की। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ड्रम बरामद करके सौरभ के शव को बरामद किया। इस तरह 18 मार्च को सौरभ राजपूत हत्याकांड का खुलासा हो गया।
यह भी पढ़ें: रोहतक की ‘मुस्कान, साहिल, सौरभ’; किरदार वही, कहानी अलग
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
41 mins agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
5 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
6 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
7 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines