मुस्कान-साहिल की अब 2 नई डिमांड; कोर्ट में ऑनलाइन पेशी के दौरान इमोशनल क्यों हुए दोनों?

साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने जेलर के सामने 2 डिमांड रखी हैं। मुस्कान की एक मांग को जेलर ने मौके पर ठुकरा दिया था। वहीं साहिल-मुस्कान की 2 अन्य मांगों पर विचार किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी क्या चाहते हैं?

Sahil Shukla Muskan Rastogi

उत्तर प्रदेश में मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने अब 2 नई डिमांड की है। मंगलवार को ऑनलाइन पेशी के दौरान साहिल और मुस्कान ने जेल सुपरिंटेंडेंट के सामने 2 मांगें रखीं। साहिल-मुस्कान ने एक मांग जमानत दिए जाने की रखी और दूसरी मांग प्राइवेट वकील हायर करने की रखी। दोनों मांगों पर जेल प्रशासन और पुलिस विभाग विचार कर रहा है। आइए जानते हैं कि साहिल और मुस्कान अब क्या चाहते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी वकील की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दोनों

सूत्रों के अनुसार, मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने उनका केस लड़ने के लिए प्राइवेट वकील हायर करने की डिमांड की। दोनों ने जमानत दिए जाने की मांग भी की। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट से डिमांड की कि उन्हें सरकारी वकील पर भरोसा नहीं है। सरकारी वकील की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं है, इसलिए वे अच्छा और प्राइवेट वकील हायर करना चाहते हैं। साहिल और मुस्कान ने कहा है कि हमें अब जमानत दे दी जाए, ताकि हम जेल से बाहर आकर अपने लिए अच्छा वकील हायर कर सकें। मजबूती से अपना पक्ष कोर्ट के सामने रख सकें।

विज्ञापन

मुस्कान ने जताई साहिल से मिलने की इच्छा

बता दें कि 19 मार्च से जेल में कैद साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को बीते दिन कोर्ट में वर्चुअली पेश किया गया। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच बैरक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में लाया गया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल दी है, लेकिन पेशी के दौरान मुस्कान ने साहिल से मिलने की कोशिश की। साहिल से बात करने के लिए मुस्कान उसकी तरफ जाने लगी, लेकिन जेलर ने उसे रोक दिया।

मुस्कान ने जेलर से कहा कि वह उसे 2 मिनट के लिए साहिल से मिलने दे, लेकिन जेलर ने मना कर दिया। जेलर के मुंह से इनकार सुनकर साहिल और मुस्कान दोनों इमोशनल हो गए थे। मुस्कान ने आंखों ही आंखों में इशारा करके साहिल को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी बता दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ