उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मेरठ जेल में हैं। दोनों से उनके परिजनों ने किनारा कर लिया है। दोनों की डिमांड पर सरकारी वकील उपलब्ध कराया गया। उनका केस वकील रेखा जैन लड़ेंगी, जो अपनी टीम एडवोकेट नासिर अहमद, अंबर सहारण और चंद्रिका कौशिक के साथ जेल जाकर साहिल-मुस्कान से मिलीं। दोनों को जेल में अलग-अलग रखा गया है, इसलिए दोनों से अलग-अलग मुलाकात हुई। दोनों ने ही वकालतनामे पर साइन कर दिए है। वकील ने दोनों को FIR की कॉपी और केस समरी की रिपोर्ट भी दिखाई। वहीं वकील रेखा जैन और उनकी टीम ने दोनों से करीब 15 सवाल पूछे, जिनका जवाब भी मिला। आइए जानते हैं कि क्या सवाल-जवाब हुए?
जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान-साहिल से पूछे गए ये सवाल…
सवाल-1. साहिल के साथ तुम्हारा रिश्ता क्या है?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि साहिल और वह पहले दोस्त थे और अब वह साहिल से प्यार करती है।
सवाल-2. सौरभ के साथ तुम्हारा रिश्ता कैसा था?
जवाब- मुस्कान ने वकील को बताया कि सौरभ बहुत अच्छा इंसान था। वह मेरा बहुत ख्याल रखता था, लेकिन वह मुझे अकेला छोड़ गया।
सवाल-3. मुस्कान को तुम कब से जानते हो? दोनों की पहली मुलाकात कब हुई?
जवाब- साहिल ने वकील रेखा जैन को बताया कि वे दोनों साथ पढ़ते थे। वहीं मुलाकात हुई, दोस्त बने और अब दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।
सवाल-4. सौरभ के साथ लड़ाई झगड़ा कब से था और क्यों था?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि 2 साल से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट थी और झगड़े होते थे, क्योंकि वह बहुत अकेली हो गई थी।
सवाल-5. मुस्कान के साथ रिश्ता किस लेवल तक था?
जवाब- साहिल ने वकील को बताया कि मुस्कान के साथ उसका रिश्ता वैसा ही था, जैसा पति और पत्नी के बीच होना चाहिए।
सवाल-6. सौरभ को तलाक देना चाहती थी?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि नहीं मैं सौरभ का तलाक नहीं देना चाहती थी।
सवाल-7. ऐसी क्या हुआ था, जो तुम दोनों सौरभ की हत्या करने के लिए मजबूर हो गए?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैना को बताया कि हमने हत्या करने के बारे में सोचा नहीं था। हम दोनों गलत इंसान नहीं हैं।
सवाल-8. सौरभ तलाक क्यों नहीं देना चाहता था तुम्हे?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि वह मुझे प्यार करता था, इसलिए वह उसे तलाक नहीं देना चाहता था।
सवाल-9. वारदात वाले दिन 3-4 मार्च की रात को क्या हुआ?
जवाब- मुस्कान ने बताया कि सौरभ अपनी मां के घर से डिनर लेकर लाया था, लेकिन दोनों का झगड़ा हुआ और फिर सौरभ बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद वह आया और दोनों ने डिनर किया। डिनर करके सौरभ सो गया और उसके बाद साहिल और मुझसे गलत काम हो गया।
सवाल-10. परिवार वाले तुम्हार साथ क्यों नहीं दे रहे?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि वो साथ इसलिए नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मैंने कुछ गलत कर दिया है।
सवाल-11. सौरभ की हत्या करते वक्त क्या तुम दोनों ने नशा कर रखा था?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि हां उन्होंने थोड़ा नशा किया था।
सवाल-12. क्या तुमने और साहिल ने मंदिर में या कोर्ट में शादी की थी?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि हां दोनों ने मंदिर में शादी की थी।
सवाल-13. सौरभ की हत्या करने के बाद तुम और साहिल कहां गए और क्या-क्या किया?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि हम दोनों हिमाचल गए और वहां घूमते रहे।
सवाल-14. साहिल और तुम तक पुलिस कैसे पहुंची? पुलिस तुम दोनों को कहां-कहां ले गई?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि वह खुद पुलिस के पास गई थी। फिर पुलिस उसे और साहिल को सौरभ के घर लेकर गई थी।
सवाल-15. मां ने तुम्हे फांसी की सजा देने की बात कही हे, क्या वह नाराज हैं?
जवाब- मुस्कान ने वकील रेखा जैन को बताया कि हां वह उससे नाराज ही रहती हैं।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
44 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
19 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines