उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीवी मुस्कान की दरिंदगी का शिकार हुए सौरभ राजपूत की बेटी पीहू कहां है और उसकी हालत कैसी है? इस पर ताजा अपडेट सामने आया है। पीहू अपने नाना-नानी के पास है और दादा-दादी उसकी कस्टडी चाहते हैं। वहीं 8 साल की पीहू सहमी हुई है। वह टीवी पर अपने मम्मी-पापा की तस्वीरें देखकर सवाल पूछती है। वह उन दोनों के पास जाने की जिद करती है। पुलिस के सवाल और अकेलापन उसे परेशान कर रहे है। वह कभी मम्मी-पापा को लेकर सवाल पूछती है तो कभी नाना-नानी से नाराज हो जाती है। वे उसे कभी कहते हैं कि पापा अब कभी नहीं आएंगे।
उन्होंने पीहू को बताया कि उसके पापा भगवान के पास चले गए हैं। वह मम्मी के बारे में पूछती है कि क्या वह उसे छोड़कर लंदन चली गई? कभी वे पीहू से कहते हैं कि पापा की तबीयत ठीक नहीं है, मम्मी उनके पास पास है, जल्दी घर आ जाएंगे तो वह कहती है कि अब कोई नहीं आएगा, आप झूठे हैं…। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी और मां कविता रस्तोगी के पास अब नातिन पीहू के सवालों के जवाब भी खत्म हो गए हैं। वे कहते हैं कि दरवाजे की घंटी बजते ही वह दरवाले की तरफ दौड़ती है, लेकिन मम्मी-पापा को न पाकर निराश हो जाती है। अब वह मम्मी-पापा के बारे में पूछकर रोने लगती है।
यह भी पढ़ें:मुस्कान और बॉयफ्रेंड साहिल के नए सच ने पलटा केस, जानें दोनों ने मिलकर क्यों ली सौरभ की जान?
कई दिन से नहीं हुई मम्मी-पापा से बात
मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि 18 मार्च को पीहू मुस्कान के साथ घर आई थी। उसके बाद से वह अकेली है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वह अकेली है। घर आने के बाद भीड़ देखकर वह डर गई। उसके बाद से वह सदमे में है। उसने हमें भी रोते हुए देखा है और वह रोने का कारण पूछती है। 2 दिन तक को उसने खाना भी नहीं खाया। अच्छे से दूध भी नहीं पिया।
बहलाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार मम्मी पापा के बारे में पूछती है। पापा सौरभ का वीडियो कॉल आने के बारे में पूछती है। मुस्कान जब हिमाचल ट्रिप पर थी, तब भी वह पीहू से वीडियो कॉल पर बात करती थी, लेकिन पापा सौरभ का कई दिन से वीडियो कॉल नहीं आया तो वह सवाल पूछती है। 7 दिन से तो उसकी मुस्कान से भी बात नहीं हुई। समझ नहीं आ रहा कि उसे कैसे और कब तक संभालेंगे?
यह भी पढ़ें:मुस्कान के प्रेमी साहिल की नई डिमांड! सौरभ के दोस्त ने बताया कैसी लड़की थी वो?
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
8 mins ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
2 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
3 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
3 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
5 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
6 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
11 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines