Saurabh Muskan Case Update: मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में हर दिन कुछ न कुछ नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। 6 साल की बच्ची पीहू की मां मुस्कान राजपूत ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। उसके शरीर के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से जमा दिया। इसके बाद साहिल और मुस्कान हिमाचल घूमने के लिए निकल पड़े। हालांकि उनकी काली करतूत सामने आ गई और अब वो मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं। सौरभ और मुस्कान की 6 साल की बच्ची पीहू को लेकर मुस्कान की मां ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सौरभ के परिवार वाले सवालों के घेरे में आ गए हैं। आइए जान लेते हैं कि पीहू की नानी ने ऐसा क्या कहा…
अभी कहां है पीहू?
मुस्कान ने सौरभ का मर्डर किया और अपनी बेटी को मां के घर छोड़ साहिल के साथ निकल पड़ी घूमने। वापस आई तो काले कारनामों का खुलासा हुआ और प्रेमी संग पहुंच गई जेल। अब उसकी बेटी सौरभ के माता-पिता के पास रह रही है। उन्होंने एक बार कहा भी था कि उनके बेटे की निशानी पीहू उन्हीं के साथ रहेगी। वहीं मुस्कान के होने वाले बच्चे का भी डीएनए टेस्ट करवाने की सौरभ के परिवार वालों ने मांग की है। उनका कहना है कि अगर ये बच्चा सौरभ का है तो वो उसे अपने साथ ही रखेंगे।
यह भी पढ़ें: दामाद संग भागी सास की मिली लोकेशन… जानें कहां है बेटी का घर बर्बाद करने वाली मां
पीहू की नानी ने उसके दादा-दादी पर उठाए सवाल
हालांकि अभी तो पीहू अपने दादा-दादी के पास है, लेकिन उसकी नानी यानी मुस्कान की मां ने कहा है कि वो पीहू को अपने साथ रखेंगी। आजतक से बात करते हुए मुस्कान की मां ने कहा कि सौरभ के मां-बाप ने कभी भी उसकी परवाह नहीं की और उसके बर्थडे में भी कभी शामिल नहीं हुए। हमेशा पीहू ने नाना-नानी के साथ ही बर्थडे मनाया है। फिर अब क्यों वो उसपर हक जमा रहे हैं। मुस्कान को लेकर वो बोली कि हर कोई बोल रहा है कि मुस्कान के मां-बाप ने उसे अच्छे संस्कार नहीं दिए, लेकिन कोई भी अपने बच्चों को गलत काम करना नहीं सीखाता। मुस्कान की नानी का कहना है कि वो पीहू को अपने साथ रखेंगी और उस पर उन्ही का हक है क्योंकि हमेशा वो उन्हीं के साथ रही है।
सौरभ के माता-पिता पर उठे सवाल
मुस्कान की मां के पीहू पर हक जताने पर सौरभ के माता-पिता पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो पीहू को प्यार नहीं करते थे। अगर ऐसा होता तो वो उसकी बर्थडे पार्टी में तो जरूर शामिल होते। वहीं मुस्कान की जेल में प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारी बुआ के पास बहुत पैसा, फ्लैट और 50 लाख…’, मायावती की भतीजी से डिमांड
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
26 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
32 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines