सौरभ राजपूत मर्डर केस ने ऐसी सनसनी मचा दी है कि हर किसी की जुबान पर मेरठ वाला केस चढ़ा हुआ है। मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर लंदन से लौटे पति सौरभ राजपूत को मार डाला। सौरभ और मुस्कान की एक 6 साल की बेटी पीहू है, जिसका भविष्य सवालों के घेरे में है। पिता की हत्या हो गई है, मां जेल में है तो अब उस मासूम का क्या होगा ये एक बड़ा सवाल है? पीहू मां के साथ जेल में रहेगी या फिर अपने दादा-दादी के साथ रहेगी। सौरभ के पेरेंट्स ने इस बारे में क्या कहा ये जान लेते हैं।
किसके साथ रहेगी पीहू
सौरभ और मुस्कान की बेटी पीहू की लोगों को चिंता सता रही है। पिता का बेरहमी से कत्ल हो गया और मां मर्डर के जुर्म में जेल में है। ऐसे में अब 6 साल की पीहू किसके साथ रहेगी ये एक बड़ा सवाल लोगों के जेहन में है। सौरभ की दादी ने बोला है कि पीहू उनके बेटे की निशानी है, ऐसे में वो उसे अपने साथ ही रखेंगी। पीहू की कस्टडी के लिए उन्हें कोर्ट भी जाना होगा तो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘दंगाइयों पर कार्रवाई करेंगे फड़णवीस’, स्पष्ट करें करेंगे क्या? रिया की बदनामी की भरपाई कैसे?
अभी कहां है पीहू?
रिपोर्ट के अनुसार पीहू अभी अपने दादा-दादी के पास है। वहीं सौरभ की मां ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि हत्यारों को फांसी की सजा मिले और उनकी पोती की कस्टडी उन्हें मिले। सौरभ की मां का कहना है कि जो महिला अपने प्रेमी के लिए पति के टुकड़े कर सकती है वो बेटी को भी रास्ते से हटा सकती है। ऐसे में उनकी पोती की जान को भी खतरा हो सकता है। पीहू सौरभ की बेटी है और उसे देखने का उन्हें पूरा अधिकार है।
साहिल और मुस्कान से मिलने कोई नहीं गया
जेल अधीक्षक ने बताया कि साहिल और मुस्कान पहले जेल में कुछ खा-पी नहीं रहे थे। अब वो सामान्य हो रहे हैं और खाना भी खा रहे हैं। उनके नशे की लत को छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र ले जाया जा रहा है, उनकी काउंसलिंग हो रही है और योग भी करवाया जा रहा है। पता चला है कि उनसे मिलने के लिए जेल में कोई नहीं आया है, ऐसे में साहिल और मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बिहार की ‘मुस्कान’ ने मेहंदी उतरने से पहले उजाड़ा सुहाग, 14 दिन में टूटा 7 जन्म का रिश्ता
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
49 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines