हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौरभ केस में नया मोड़! मुस्कान ने कैसे खरीदी थी नशीली दवा? मेडिकल स्टोर से हुए चौंकाने वाले खुलासे

मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। अभी तक कहा जा रहा था कि इस हत्याकांड में मुस्कान और साहिल ही शामिल थे अब किसी और के होने के आसार लग रहे हैं। साथ ही उस केमिस्ट का भी पता लग गया है जहां से हत्या से पहले नशीली दवा खरीदी थी।

विज्ञापन
saurabh meerut case

मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुस्कान रस्तोगी ने कैसे अपने प्रेमी साहिल शुक्ला संग मिलकर अपने पति को मारा और फिर उसकी बॉडी के पार्ट्स कर उसे ड्रम में पैक कर दिया। दरअसल मुस्कान ने सौरभ को मारने से पहले उसे खाने में नशीला पदार्थ दिया था जिससे वो गहरी नींद में चला गया। जब उसका मर्डर हुआ तो उसे पता भी नहीं लगा कि उसके साथ क्या हो रहा है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुस्कान ने हत्याकांड से कुछ दिन पहले ही डिप्रेशन की दवा ली थी, लेकिन क्यों? क्या वो सच में डिप्रेशन की शिकार थी या फिर ये सौरभ की मौत का सामान था?

मेडिकल वाले ने किया खुलासा

मेरठ के दवा निरीक्षक पीयूष शर्मा के अनुसार, मुस्कान ने सौरभ राजपूत की हत्या से तीन दिन पहले यानी 1 मार्च को डिप्रेशन की दवा समते तीन अलग-अलग दवा खरीदीं। रविवार को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने मेरठ में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने वहां से कुछ दस्तावेज जब्त किए जिनसे पुष्टि हुई कि महिला ने 1 मार्च को ये दवाइयां खरीदी थीं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सौरभ की हत्या से पहले इन दवाओं का इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल के ‘हनीमून ट्रिप’ का वीडियो वायरल, सौरभ की जान लेने की ऐसे मनाई खुशी

विज्ञापन

मुस्कान ने कौन-कौन सी दवा खरीदी थीं

ड्रग इंस्पेक्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, दवाएं जिस केमिस्ट से खरीदी गई थी उसका पता चल गया है, लेकिन अभी ये निष्कर्ष नहीं निकाल पाए हैं कि सौरभ हत्याकांड में उन दवाओं का कोई इस्तेमाल हुआ। जिन दवाओं को खरीदा गया है वो एनआरएक्स श्रेणी की हैं, उनके लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता होती है। अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड से पता चला कि मुस्कान ने तीन प्रकार की दवाइयां खरीदी थीं – 1 एंटासिड, 1 एंटी-एंग्जायटी दवा और 1 मिडाजोलम इंजेक्शन।

किसके साथ दवा खरीदने गई थी मुस्कान

वहीं सौरभ हत्याकांड केस में एक नया मोड़ आया है कि क्या सौरभ की हत्या मुस्कान और साहिल ने ही की थी या इसमें कोई और भी शामिल था। दरअसल जिस केमिस्ट से दवा ली गई थी उसने खुलासा किया है कि मुस्कान एक आदमी के साथ ये दवा लेने आई थी और वो एक आदमी के साथ आई थी जिसे वो अपना पिता बता रही थी। केमिस्ट वाले ने ये भी साफ तौर पर बताया कि टीवी पर जो उनके पिता दिखाई दे रहे हैं वो उस रात मुस्कान के साथ नहीं थे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि फिर उसके साथ और कौन था? पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मुस्कान के प्रेमी साहिल का सामने आया सच, पिता और भाई इस काम के लिए भेजते थे पैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola