उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने ग्रुप-सी के तहत कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी हैं. आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, उन्हें 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा. ऐसे में यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो ग्रेजुऐशन के के बाद स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Sarkari Naukri 2026: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर1400+ पदों पर आवेदन शुरू, जानें लास्ट
किन पदों पर कितनी भर्तियां
इस भर्ती अभियान में अलग-अलग पदों के लिए कुल 398 सीटें तय की गई हैं. पदों का बंटवारा इस प्रकार है:-
- कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) : 230 पद
- कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) : 29 पद
- आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) : 128 पद
- आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) : 11 पद
इस तरह कनिष्ठ सहायक के कुल 259 और स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के कुल 139 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी पसंद के पद और जरूरी योग्यता को पहले ही ध्यान से समझ लें.
आवेदन के लिए जरूरी बातें
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
- शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुऐशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही हिंदी भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है.
- यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जिनके पास ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग या स्टेनो की तैयारी पहले से है.
कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी स्किल्स क्या हैं
- दोनों पदों के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, कुछ तकनीकी दक्षताएं भी जरूरी हैं.
- कनिष्ठ सहायक पद के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है.
- स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए हिंदी आशुलेखन की गति कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
- उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी होना चाहिए.
- यानी जिन अभ्यर्थियों की टाइपिंग और स्टेनो पर अच्छी पकड़ है, उनके लिए यह भर्ती बेहतर मौका साबित हो सकती है.
कैसे होगा इन पदों के लिए सिलेक्शन
सिलेक्शन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से कुल 140 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट तय की गई है. इसके बाद 60 अंकों की टाइपिंग/आशुलिपिक परीक्षा होगी, जिसके जरिए उम्मीदवारों की व्यावहारिक दक्षता जांची जाएगी. इसलिए जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी से सामान्य अध्ययन के साथ टाइपिंग और स्टेनो अभ्यास पर भी ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: AIIMS में शुरू हुआ कॉमन Recruitment एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन,
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 hr ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
21 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
23 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines