Sardar Patel Awas Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साढ़े आठ सालों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई. इस दौरान अपराधियों के कब्जे से अवैध संपत्ति मुक्त कराई गई. अब इस जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना के तहत निर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया. ये फ्लैट निम्न-आय वाले 72 परिवारों को दिए जाएंगे. सभी फ्लैट्स मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनाए गए हैं.
निम्न आय वर्ग और गरीबों के लिए फ्लैट्स
लखनऊ प्रयागराज में पहली बार निम्न आय वर्ग और गरीबों का सपना सच हो रहा है. योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के कब्जे से जमीन मुक्त कराई, जिस पर निम्न आय वर्ग के लिए सरदार पटेल आवासीय योजना के तहत फ्लैट बनाए गए हैं. निम्न आय वर्ग के 72 लोगों को खुद सीएम योगी फ्लैट्स की चाबी देने वाले हैं. यूपी में पहली बार अमीरों के महंगे इलाकों में निम्न आय वर्ग का आशियाना होगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 2 दिन नहीं होगी रजिस्ट्री, जानें कौन सी हैं वो डेट
बता दें कि योगी सरकार ने चार स्तरीय एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया था. इसमें 66 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई गई थी. इसमें 142 अतिक्रमणियों को भू माफिया के रूप में चिन्हित करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई थी.
अतीक और मुख्तार अंसारी का था कब्जा
योगी सरकार ने माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के कब्जे से अवैध संपत्ति को मुक्त कराया था. लखनऊ में मुख्तार अंसारी के कब्जे से हजरतगंज स्थित 2,322 वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इसी जमीन पर योगी सरकार ने गरीबों के लिए 72 फ्लैट बनाए, जो 3 ब्लॉक में बनाए हैं. 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल में EWS श्रेणी के फ्लैट बनाए गए हैं. 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर स्थित है.
प्रयागराज में भी बने 76 फ्लैट
इसके अलावा, योगी सरकार ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में 15000 स्क्वायर फीट जमीन कब्जा मुक्त कराई. इस जमीन पर 4 मंजिला टॉवर में 76 फ्लैट गरीबों के लिए बनाए गए हैं. अतीक और उसके भाई अशरफ ने प्रयागराज में झलवा, सुलेमसराय, चकिया, नैनी, कसारी-मसारी और झूंसी में बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया था. योगी सरकार ने माफिया के कब्जे से 20 बीघा से अधिक जमीन को मुक्त कराया था.
अभी इन जमीनों पर गरीबों के लिए 700 फ्लैट बनाने की प्रक्रिया चल रही है. 150 फ्लैट नैनी, 200 फ्लैट झूंसी और 350 फ्लैट झलवा में बनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए ब्लू प्रिंट लगभग तैयार किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के एयरोड्रोम लाइसेंस का रास्ता साफ, रनवे 28 पर विमान की सफल लैंडिंग
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
12 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
13 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
19 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines