Santosh Yadav Arrested by UP Police: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को देवरिया पुलिस ने मुबंई के ठाणे से पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक का नाम संतोष यादव है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को पकड़ा है। युवक ने सोशल मीडिया सीएम योगी को धमकी से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन चेक की। जांच में युवक की लोकेशन ठाणे में कल्याण के आसपास निकली।
यह भी पढ़ेंः सर्दी से बचने के लिए ट्रेन में ही जलाई आग, याद आ गई ‘The Burning Train’
संतोष यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उसने लिखा था देवरिया के प्रेम यादव हत्याकांड में घर गिराने के लिए पूरा जोर लगाया गया। डीएम कोर्ट वहीं फैसला लेती है जो सरकार चाहती है। अगर प्रेम यादव घर गिरा तो सीएम की हत्या होगी। चाहे इसके लिए मेरा जीवन ही क्यों न कुर्बान हो जाए। संतोष यादव ने यह पोस्ट 3 जनवरी को शेयर की थी।
उसी दिन माफी भी मांगी
जानकारी के अनुसार पहले पुलिस आरोपी को फ्लाइट के जरिए मुंबई से गोरखपुर लाई और फिर देवरिया। आरोपी युवक 2 अक्टूबर को देवरिया कांड में हुए सामुहिक नरसंहार के बाद सरकार के एक्शन से नाराज था। आरोपी ने 3 जनवरी को पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिर उसी दिन रात में पोस्ट के लिए खेद भी जताया। उसने लिखा कि मैं माफी चाहता योगी जी आपसे। मैंने जज्बात में आकर यह सब बात कह दी। उम्मीद है महाराज जी आप समझेंगे।
यह भी पढ़ेंः Magh Mela 2024 में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए AI का कैसे सहारा लेगा रेलवे?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines