साहिल खान/संतकबीरनगर
संतकबीरनगर जिले के चर्चित हिदायतुल्लाह हत्याकांड से आज पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पर्दा उठा दिया है। कातिल को पकड़ने के लिए पुलिस ने संतकबीरनगर से अंबेडकरनगर, झांसी होते हुए तमिलनाडु तक लगभग 6 हजार किलोमीटर तक की यात्रा की और अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना 26 मार्च की है, जब संतकबीरनगर जिले के टेमा रहमत गांव निवासी हिदायतुल्लाह का शव बेलहर थाना क्षेत्र के शिवान गांव में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मृतक पर धारदार हथियार से 18 बार वार किया गया था।
आरोपी लगातार बदल रहा था लोकेशन
हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी संतकबीरनगर से अंबेडकरनगर, फिर झांसी और वहां से तमिलनाडु चला गया। झांसी तक पहुंची पुलिस को चकमा देने में वह सफल रहा, लेकिन आखिरकार तमिलनाडु से अनुज चौहान उर्फ शिवा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या थी हत्या की वजह?
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने खुलासा किया कि अनुज चौहान पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल में रहने के दौरान, मृतक हिदायतुल्लाह और अनुज की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिससे आहत होकर अनुज ने बदला लेने की ठानी।
25 मार्च को अनुज ने रील बनाने के बहाने हिदायतुल्लाह को बेलहर थाना क्षेत्र में बुलाया। वहां मौका मिलते ही उसने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
कातिल ने बताई वजह
वहीं, हत्यारोपी अनुज चौहान ने हत्या की वजह कुछ शब्दों में बयां करते हुए कहा, “अगर कोई किसी की इज्जत से खेलेगा, तो उसे मौत मिलेगी। मैंने उसे कई बार समझाया था, लेकिन जब हिदायतुल्लाह नहीं माना, तो उसे रास्ते से हटा दिया।”
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
7 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
8 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
15 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
15 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
16 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
17 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines