Sanjeev Jeeva Murder Case: सीने में गोली लगने से घायल मासूम 'लाडो' से मिलने पहुंचे CM योगी, सिपाहियों का भी जाना हाल

Sanjeev jeeva Murder Case, CM Yogi, Lucknow News, Lucknow Court, Crime news

लखनऊ के केजीएमयू में घायल बच्ची के मुलाकात करते सीएम योगी।

Sanjeev Jeeva Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सिविल कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग में दो पुलिस कर्मी और एक डेढ़ साल की बच्ची भी घायल हुए थे। सभी घायलों के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को सीएम योगी सभी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन

पिता के साथ कोर्ट आई थी लाडो

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के रहने वाले जगदीश की जमीन से जुड़े एक मामले में कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान उनका बेटा सौरभ, सौरभ की पत्नी नीलम और डेढ़ साल की मासूम बेटी लक्ष्मी उर्फ लाडो कोर्ट आए थे। इसी दौरान कोर्ट में पेशी पर आए संजीव जीवा पर अजय उर्फ आनंद यादव ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में जीवा को 16 गोलियां लगीं, लेकिन ताड़बड़तोड़ हुई फायरिंग में दो पुलिस वालों और डेढ़ साल की लक्ष्मी उर्फ लाडो को भी गोली लग गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666685588890853378

फायरिंग में ये तीन हुए थे घायल

कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य पुलिस ने फायरिंग के आरोपी अजय को मौके पर ही दबोच लिया। दूसरी ओर तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि मासूम लक्ष्मी के सीने में गोली लगी थी। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि बाकी दोनों पुलिस वाले भी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666690675533033472

डॉक्टर बोले- बच्ची की जान बचना करिश्मा था

घायलों का हालचाल जानने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मासूम लक्ष्मी के बारे में डॉक्टरों से बात की। बच्ची के सिर पर हाथ फेर कर उससे बात करने की कोशिश की। साथ ही उसे चॉकलेट दी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्ची के सीने में लगी गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया है। बच्ची के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि ये अपने आप में एक करिश्मा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ