UP Bypolls News: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों के उपचुनाव में बीजेपी ने एनडीए के सहयोगी संजय निषाद को कोई भी सीट नहीं दी है। लेकिन संजय निषाद की पार्टी ने बीजेपी को समर्थन का ऐलान कर दिया है। इस बीच उपचुनाव से पहले एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में संजय निषाद को ‘सत्ताइस का खेवनहार’ बताया गया है। बीजेपी को समर्थन का ऐलान औपचारिक तौर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया गया। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय निषाद ने कहा कि उपचुनाव में सीट नहीं जीत चाहिए।
ये भी पढ़ेंः उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उतारे 8 उम्मीदवार, जानें लिस्ट में कौन-कौन नाम शामिल?
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में निषाद आरक्षण के मुद्दे पर बात हुई है। इसलिए पार्टी ने बीजेपी को खुले मन से समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं बृजेश पाठक ने कहा कि जीत महत्वपूर्ण है और 9 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीतेगा। बता दें कि संजय निषाद बीजेपी से अपने लिए मझवां और कटेहरी दो सीट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने कोई सीट नहीं दी है।
ये भी पढ़ेंः INDIA गठबंधन में बगावत, फूलपुर में SP प्रत्याशी के बाद कांग्रेस नेता ने भरा नामांकन
वहीं संजय निषाद ने कहा कि उपचुनाव में जीत चाहिए। मेरे मंत्र को विपक्षी पार्टी फॉलो कर रही है। मुझे सीट नहीं जीत चाहिए। संजय निषाद ने कहा कि निषादों का मुद्दा सपा और कांग्रेस ने लटकाया। उन्होंने कहा कि निषाद आरक्षण पर बात होगी और खुले मन से बीजेपी का समर्थन करेंगे।
उन्होंने कहा कि विरोधी ताकतें अखंडता के लिए खतरा हैं। हमने लोकतंत्र बचाने के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन धरातल पर है। 9 की 9 सीटें उपचुनाव में जीतेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे। सपा सरकार में निषाद समाज पर अत्याचार हुआ है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines