Sambhal Woman Stone Pelter: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। वहीं डिप्टी एसपी अनुज चौधरी के पैर में गोली लगी। इस दौरान कई महिलाएं भी छत से पत्थर फेंकती नजर आईं। इस बीच एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह छत से ताबड़तोड़ पत्थर फेंकती दिख रही है।
घरों में लटका ताला
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गली में गश्त कर रही पुलिस के ऊपर पत्थर फेंक रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना मस्जिद के पास हिंदू खेड़ा इलाके की है। खास बात यह है कि पत्थरबाजी के बाद से यहां कई घरों में ताला लटका हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनके नाम रुकैया, फरहाना और नजराना हैं।
योगी सरकार ने लिया ये एक्शन
इसी के साथ संभल में पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लेने की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने 100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि पत्थरबाजों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। साथ ही उनके होर्डिंग और पोस्टर सड़कों पर लगाए जाएंगे। पुलिस संभल मामले में वीडियो, सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक 3 महिलाओं समेत 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें: Map पर गलत रास्ता दिखाने के मामले में Google की सफाई, जानें क्या कहा?
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, कोर्ट ने संभल स्थित जामा मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया है। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यहां श्री हरिहर मंदिर मौजूद था। जिसे बाबर ने तोड़कर मस्जिद बना दिया। हिंदू पक्ष का ये भी दावा है कि ये वही जगह है, जहां कल्कि अवतार होना है। कोर्ट के आदेश के बाद जब टीम जामा मस्जिद में सर्वे करने गई तो यहां हिंसा भड़क गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर टकराव हुआ। जिसमें 4 जनों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: चेहरे पर नकाब, पुलिस पर पथराव करते युवा; दुकानें फूंकती भीड़… संभल दंगों का नया वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines