Sambhal Violence latest Update: यूपी के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर उपद्रव के लिए साजिश रचने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बता दें रविवार को उपद्रवियों ने सर्वे के विरोध में आगजनी करते हुए पथराव किया था। हिंसा में चार लोगों की जान चली गई, वहीं 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों में एसडीएम और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस बीच प्रशासन ने मंगलवार रात तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।
पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो
उधर संभल के सांसद पर संभल कोतवाली ने साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद सांसद जिया उर रहमान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। निर्दोष लोगों के मारे जाने पर पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। जब सब कुछ शांति से चल रहा था तो इस भीड़ लगवाकर नारे लगवाने की क्या जरूरत थी। मैं इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगा।
ये भी पढ़ेंः स्कूल-इंटरनेट बंद, बाहरी एंट्री पर लगा बैन, 4 की मौत; हिंसा के बीच कितने सुधरे संभल के हालात?
यह है पूरा मामला
हिंदू पक्ष की ओर से 19 नवंबर को कोर्ट में याचिका लगाकर यह दावा किया गया कि यहां हरिहर मंदिर था। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सर्वे का आदेश दिया। इसके बाद कोर्ट कमिश्नर की अगुवाई में टीम ने सर्वे भी किया, लेकिन रविवार को एक बार फिर सर्वे के लिए टीम पहुंची तो यह विवाद हुआ। सर्वे के दौरान मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी करने लगी। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
ये भी पढ़ेंः स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती कौन? जिन्हें यूपी पुलिस ने किया नजरबंद, विवादों से है पुराना रिश्ता
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines