'कोई पत्थर बरसाएगा तो फूल थोड़े बरसाएंगे', संभल हिंसा पर कमिश्नर का बड़ा बयान

Sambhal Violence : यूपी के संभल में हुए बवाल को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में अबतक 31 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पूरे जिले में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुस्तैद है और अराजक तत्वों पर नजर रख रही है।

Sambhal violence

Sambhal Violence (File Photo)

Sambhal Violence : यूपी के संभल में हुई हिंसा को लेकर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार तक 27 लोग अरेस्ट थे। आज 3 और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जो महिला पत्थरबाज थे वो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। एक उम्र दराज महिला को मना किया गया, लेकिन उसके बाद उसने पत्थर मार दिया। उन्होंने आगे कहा कि कोई पत्थर बरसाएगा तो फूल थोड़े बरसाएंगे।

विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अगर आपको एसएमएस मिल रहा तो बता दो, क्योंकि जुम्मे की नमाज को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया जएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों और पीस कमेटी के साथ मिलकर मीटिंग की और कहा कि जुमे की नमाज होगी। सभी अपने आसपास की मस्जिदों में नमाज पढ़ेंगे, जो भी जांच है वो चल रही है। सभी संवेदनशील जगहों पर नजर रखी जा रही है। पूरे मंडल के सभी जिलों में अलर्ट है। जुम्मे का मतलब इबादत है। सभी वही करने आएंगे। बाहरी तत्वों के घुसने पर नजर रखी है। सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं। पीएसी की 16 कंपनियां तैनात हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

धार्मिक स्थलों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है, जहां दो पक्ष आमने सामने आ सकते हैं। जामा मस्जिद में कम संख्या में लोग आए, इस पर कमेटी भी पक्ष में है। जहां भी लोग नमाज पढ़ सकते हैं, वहां पढ़ें। जो डेमेज हुआ है उसका आकलन करेंगे। बाहर के लोग नहीं आए, तो बेहतर है। परंपरा का उल्लंघन बाहर से आने वाले लोग क्यों करेंगे। लोगों के आधार कार्ड चेक होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ चल रही जांच

कमिश्वर ने कहा कि संभल बवाल में जिन चार लोगों की मौत हुई, उनके शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। वहीं, एक जख्मी व्यक्ति मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती है। हम साक्ष्य के आधार पर बात कर रहे हैं। किसी आरोप और बयान पर नहीं जाएंगे। अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ जांच करेंगे। गोली किसने चलाई, उसकी भी जांच जारी है। सांसद के लिए जो प्रोसिजर है, उसके आधार पर जांच कर रहे हैं। विधायक के बेटे का रोल बताया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ