Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। अब बिजली विभाग ने भी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिन से लगातार इलाके में रेड की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीम ने पुलिस बल के साथ सांसद जियाउर रहमान बर्क के आवास पर रेड की। विभाग की टीम ने 3 मीटर सील किए। बताया जा रहा है कि इन मीटरों की जगह अब स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। आरएएफ की मौजूदगी में विभाग की टीम ने आवास के आसपास भी मीटरों की जांच की है। बर्क के मकान के नवनिर्मित हिस्से में अवैध निर्माण किए जाने को लेकर भी प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें:संभल में 42 साल से बंद एक और मंदिर खुला; पिछले चार दिन में जानें क्या कुछ मिल चुका?
इससे पहले विभाग की टीम ने संभल में DM-SP के नेतृत्व में अभियान चलाया था। कार्रवाई के दौरान 49 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए थे। बिजली चोरी करने वालों पर विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। ASP ने बताया कि एहतियात के तौर पर बर्क के आवास के बाहर फोर्स तैनात की गई है। पुराने मीटर विभाग ने उखाड़ लिए हैं। SDO सिटी संतोष त्रिपाठी के अनुसार नए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। दीपासराय इलाके में पुरानी केबल उखाड़ी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : संभल में मिले 46 साल पुराने मंदिर क्यों पहुंचे DM-SP, पुजारी से क्या पूछे सवाल? सामने आया Video
अब घरों के बाहर स्मार्ट मीटर ही नजर आएंगे। जिनको लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। सांसद के आवास पर मीटरों की जांच की गई है। हालांकि इस दौरान विभाग के अधिकारियों को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर तुरंत पता चल जाता है कि किस इलाके में बिजली की चोरी की जा रही है? अब तक इलाके के 100 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि बर्क को 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद नामजद किया गया है।
हिंसा के मामले में नामजद हैं बर्क
बर्क के खिलाफ भीड़ को भड़काने के आरोप हैं। इस कार्रवाई के बाद लगातार प्रशासन उन पर शिकंजा कस रहा है। इससे पहले विभाग की टीम ने खग्गू सराय, नखासा तिराहा, दीपा सराय और रायसत्ती रोड में 49 स्थानों पर रेड की थी। अधिकारियों के अनुसार जिन इलाकों में बिजली की चोरी ज्यादा होती है, लाइनलॉस के मामले वहीं अधिक आते हैं। हर महीने इस इलाके में करोड़ों की बिजली चोरी दर्ज होती थी। दिन के समय मामले कम पकड़ में आते थे। इसलिए विभाग ने इस बार अलसुबह एक्शन लिया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार के अनुसार इस इलाके में 200 कनेक्शन भी अवैध मिले हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
14 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines